Advertisement
Advertisement
होम / Bhiwani water crisis: हरियाणा के इस जिले के किसान पानी को तरसे, सिंचाई संकट गहराया, समाधान न होने पर धरने की चेतावनी

Bhiwani water crisis: हरियाणा के इस जिले के किसान पानी को तरसे, सिंचाई संकट गहराया, समाधान न होने पर धरने की चेतावनी

BY: • LAST UPDATED : June 13, 2025
Inkhabar Haryana, Bhiwani water crisis: हरियाणा का भिवानी जिला इन दिनों किसानों की गंभीर सिंचाई संकट की समस्या से जूझ रहा है। सुंदर नहर ब्रांच के मोगा नंबर 26100 में कूड़ा-कचरा फंसे होने के कारण पाइपलाइन पूरी तरह से बंद है, जिससे खेड़ी दौलतपुर और कुंगड़ गांव के किसानों को अपनी फसलों की सिंचाई तक नहीं मिल पा रही। यह समस्या कोई नई नहीं है, पिछले दो वर्षों से यह मोगा बंद पड़ा है, लेकिन आज तक कोई ठोस समाधान नहीं निकल पाया।

दो साल से ठप है सिंचाई

किसानों के अनुसार, समय पर सिंचाई न होने के कारण फसलें सूखने लगी हैं, जिससे उन्हें भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है। इस समस्या को लेकर वे कई बार संबंधित विभागीय अधिकारियों से संपर्क कर चुके हैं, लेकिन हर बार आश्वासन के सिवा कुछ नहीं मिला।
आज शुक्रवार को इन गांवों के किसान उपायुक्त कार्यालय पहुंचे और समस्या से जुड़ा ज्ञापन पत्र सौंपा। किसानों ने साफ शब्दों में कहा कि अगर एक सप्ताह के भीतर इस समस्या का समाधान नहीं किया गया, तो वे उपायुक्त कार्यालय के बाहर धरना देने को मजबूर होंगे।

किसानों की चेतावनी

कामरेड ओमप्रकाश, सतबीर सिंह और अन्य किसानों ने मौके पर बताया कि उन्होंने इस मुद्दे को लेकर कई बार अधिकारियों से मिलकर गुहार लगाई, लेकिन मोगा अब भी वैसा ही पड़ा है। उनकी चेतावनी थी कि यदि जल्द कार्यवाही नहीं हुई, तो आंदोलन तेज किया जाएगा।