




प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बडौली ने बताया कि अभी तक 34 लाख नए सदस्य बन चुके हैं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि 15 दिसंबर तक निर्धारित लक्ष्य को पूरा कर लिया जाएगा। साधारण सदस्यता के साथ सक्रिय सदस्यता अभियान एक साथ चलाया जा रहा है।
भाजपा में सक्रिय सदस्य बनने के लिए पार्टी कार्यकर्ताओं को कम से कम 50 साधारण सदस्य बनाने होंगे। सक्रिय सदस्यता के जरिए भाजपा न केवल पार्टी संगठन को मजबूत कर रही है, बल्कि देशहित में कार्य करने वाले समर्पित कार्यकर्ताओं का एक बड़ा समूह भी तैयार कर रही है।
बता दें कि, भाजपा के सदस्यता अभियान को लोगों का जबरदस्त समर्थन मिल रहा है। लाखों लोग और परिवार पार्टी के साथ जुड़कर देशहित में अपना योगदान दे रहे हैं। दिन-प्रतिदिन भाजपा परिवार का विस्तार हो रहा है, जिससे यह स्पष्ट है कि पार्टी की नीतियां और विचारधारा लोगों के दिलों को छू रही हैं।
मोहन लाल बडौली ने सभी नए और सक्रिय सदस्यों से अपील की कि वे भाजपा के मिशन में जुड़कर संगठन को और मजबूत करें। उन्होंने कहा कि भाजपा के सक्रिय सदस्य बनने से देश को मजबूती देने में महत्वपूर्ण योगदान मिलेगा।




