भाजपा जिला अध्यक्ष नरेंद्र पटेल ने बताया कि जिले के विभिन्न ब्लॉकों में सदस्यता अभियान तेजी से चल रहा है। नूंह विधानसभा क्षेत्र में अब तक 9,969 सदस्य बनाए गए हैं, फिरोजपुर झिरका में 8,414 और पुनहाना ब्लॉक में 29,078 सदस्यों का लक्ष्य पूरा कर लिया गया है। यह प्रगति पार्टी के कार्यकर्ताओं की मेहनत और समर्पण को दर्शाती है।
नरेंद्र पटेल ने सभी कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे पूरी निष्ठा और मेहनत से सदस्यता अभियान में जुट जाएं। उन्होंने कहा कि हर कार्यकर्ता का दायित्व है कि वह कम से कम 50 नए सदस्य बनाए। अभियान को प्रभावी बनाने के लिए उन्होंने बूथ स्तर पर त्रिदेव (बूथ प्रमुख, पालक और विस्तारक) के साथ मिलकर 250 सदस्य बनाने की योजना पर जोर दिया।