500 बसें तैनात, 30 रिजर्व में
इंडिया न्यूज़ हरियाणा के संवाददाता विजय कुमार ने इस संबंध में सिरसा रोडवेज डिपो के महाप्रबंधक (GM) अनित कुमार यादव से एक्सक्लूसिव बातचीत की। उन्होंने बताया कि CET परीक्षा में हजारों अभ्यर्थियों की आवाजाही को ध्यान में रखते हुए रोडवेज डिपो सिरसा की ओर से हर स्तर पर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। GM अनित कुमार यादव के अनुसार, परीक्षा के लिए कुल 500 बसों को अलग-अलग रूट्स पर तैनात किया गया है। किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए 30 अतिरिक्त बसों को रिजर्व रखा गया है, जो जरूरत पड़ने पर तुरंत भेजी जाएंगी।
9 प्रमुख स्थानों पर बने हेल्प डेस्क
सिरसा जिले में 9 प्रमुख स्थानों पर हेल्प डेस्क बनाए गए हैं, जहाँ से परीक्षार्थियों को बसों और मार्ग से जुड़ी जानकारी दी जाएगी। ये हेल्प डेस्क सरकारी व निजी बस स्टैंड्स पर स्थापित किए गए हैं ताकि छात्रों को कोई असुविधा न हो। परीक्षा के दौरान सुचारू संचालन सुनिश्चित करने के लिए सिरसा रोडवेज डिपो के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं। उन्हें ड्यूटी पर तत्पर रहने का निर्देश दिया गया है ताकि हर स्तर पर नियंत्रण और समन्वय बना रहे।
परीक्षार्थियों को मिलेगी समयबद्ध सुविधा
GM अनित यादव ने कहा कि परीक्षार्थियों की संख्या अधिक है और रोडवेज विभाग ने यह सुनिश्चित किया है कि सभी छात्रों को समयबद्ध, सुरक्षित और सुगम परिवहन सेवा मिले। इसके लिए रूट प्लान, स्टाफ ड्यूटी चार्ट और बस टाइम टेबल पहले ही फाइनल किया जा चुका है।