Advertisement
Advertisement
होम / CET Exam 2025 first shift begins in Haryana: हरियाणा में CET परीक्षा की पहली शिफ्ट हुई शुरू, प्रशासन ने संभाली कमान, CCTV कैमरे से कर रहे निगरानी

CET Exam 2025 first shift begins in Haryana: हरियाणा में CET परीक्षा की पहली शिफ्ट हुई शुरू, प्रशासन ने संभाली कमान, CCTV कैमरे से कर रहे निगरानी

BY: • LAST UPDATED : July 26, 2025
Inkhabar Haryana, CET Exam 2025 first shift begins in Haryana: हरियाणा में कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट (CET) परीक्षा की पहली शिफ्ट आज सुबह पूरे प्रदेश में कड़ी निगरानी और सुरक्षा व्यवस्था के बीच शुरू हो गई। झज्जर जिले में भी परीक्षा को निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन और पुलिस विभाग ने कई महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं।

CET Exam 2025 in Haryana: CET परीक्षा में प्रशासन और पुलिस की चाक-चौबंद व्यवस्था, फरीदाबाद में अभ्यर्थियों को नहीं हुई कोई परेशानी

सुबह 4 बजे से प्रशासन एक्टिव मोड में

शनिवार सुबह तड़के 4 बजे से ही झज्जर प्रशासन की टीम एक्शन मोड में नजर आई। सभी परीक्षा केंद्रों के बाहर सुरक्षा बलों की तैनाती की गई। परीक्षा केंद्रों पर सुबह 7 बजे से परीक्षार्थियों का प्रवेश शुरू हुआ और ठीक 9 बजे पहली शिफ्ट की परीक्षा शुरू हुई।

जिले में कुल 14 परीक्षा केंद्र

झज्जर जिले में कुल 14 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जहां 26 और 27 जुलाई को मिलाकर लगभग 14776 अभ्यर्थी सीईटी परीक्षा देंगे। आज की पहली और दूसरी शिफ्ट में ही करीब 7000 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। परीक्षा के लिए बनाए गए सभी केंद्रों पर जिला प्रशासन ने सुरक्षा और नियंत्रण की दृष्टि से विशेष ध्यान दिया है।

Advertisement

200 मीटर के दायरे में लागू धारा 163

परीक्षा की गोपनीयता और शांति बनाए रखने के लिए जिला प्रशासन ने सभी परीक्षा केंद्रों के 200 मीटर के दायरे में धारा 163 लागू कर दी है। इसका सीधा असर यह हुआ है कि इस क्षेत्र में किसी भी प्रकार की अनावश्यक गतिविधि, भीड़ या संचार माध्यमों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है। आवश्यकता पड़ने पर प्रशासन इंटरनेट सेवाएं भी बंद कर सकता है, हालांकि अब तक इसकी नौबत नहीं आई।

700 पुलिसकर्मियों की तैनाती

सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता करने के लिए करीब 700 पुलिसकर्मियों को 14 परीक्षा केंद्रों पर तैनात किया गया है। इनमें पुलिस निरीक्षक, उप-निरीक्षक, हेड कांस्टेबल और महिला पुलिस बल शामिल हैं। हर केंद्र पर क्विक रिस्पॉन्स टीम (QRT) को भी अलर्ट मोड में रखा गया है।

सीसीटीवी कैमरे से निगरानी

परीक्षा प्रक्रिया को पारदर्शी बनाए रखने के लिए सभी परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं, जिनसे लगातार निगरानी की जा रही है। झज्जर के जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक सहित कई प्रशासनिक अधिकारी दिनभर विभिन्न केंद्रों का निरीक्षण करते रहे। उन्होंने व्यवस्थाओं की समीक्षा की और केंद्र प्रमुखों को जरूरी दिशा-निर्देश भी दिए।

CM Nayab Saini on CET Exam 2025: CET एग्जाम से पहले सीएम नायब सैनी ने की बड़ी घोषणा, कहा-“जल्द ही हरियाणा पुलिस में…”