Advertisement
Advertisement
होम / CET Exam 2025: पहली शिफ्ट का CET एग्जाम हुआ खत्म, परीक्षार्थी बोले- “पेपर आसान से मध्यम स्तर…”

CET Exam 2025: पहली शिफ्ट का CET एग्जाम हुआ खत्म, परीक्षार्थी बोले- “पेपर आसान से मध्यम स्तर…”

BY: • LAST UPDATED : July 26, 2025
Inkhabar Haryana, CET Exam 2025: हरियाणा में कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट (CET) 2025 का आज पहला दिन है। हजारों अभ्यर्थियों ने लंबे समय से जिस परीक्षा की तैयारी की थी, उसका आगाज़ 26 जुलाई की सुबह हो गया। राज्य के विभिन्न जिलों में बनाए गए सैकड़ों परीक्षा केंद्रों पर सुबह 10 बजे से लेकर 11:45 तक पहली शिफ्ट की परीक्षा शांतिपूर्वक आयोजित की गई।

परीक्षा के बाद क्या बोले परीक्षार्थी?

जैसे ही 11:45 बजे परीक्षा समाप्त हुई, परीक्षार्थी केंद्रों से बाहर निकले और अपने अनुभव साझा किए। अधिकांश छात्रों ने कहा कि पेपर का स्तर “इजी टू मॉडरेट” था। एक परीक्षार्थी ने बताया कि हमने जनरल नॉलेज और रीजनिंग की अधिक तैयारी की थी, लेकिन इस बार करंट अफेयर्स और कंप्यूटर से जुड़े सवालों का अनुपात अधिक रहा। एक अन्य छात्रा ने बताया कि लाडो लक्ष्मी योजना के बजट से संबंधित प्रश्न आया था, जो थोड़ा अप्रत्याशित था।

नकल रोकने को लेकर सख्ती

परीक्षा को पारदर्शी बनाने और नकल रोकने के लिए प्रशासन पूरी तरह सतर्क दिखा। रेवाड़ी, जींद, महेन्द्रगढ़ जैसे जिलों में महिलाओं को परीक्षा केंद्रों के बाहर चूड़ियां, पायल, घड़ी व धागे उतारते हुए देखा गया। कई केंद्रों पर परीक्षार्थियों को जूते-चप्पल उतरवाकर मेटल डिटेक्टर से चेक किया गया।

Advertisement

फरीदाबाद में एक युवती गूगल मैप की मदद से पैदल ही परीक्षा केंद्र पर पहुंची, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

दूसरी शिफ्ट की तैयारी

अब ध्यान दूसरी शिफ्ट की ओर है, जो दोपहर 3:15 बजे से 5 बजे तक आयोजित की जाएगी। परीक्षा केंद्रों में दोपहर 12:45 से लेकर 2:30 बजे तक एंट्री दी जाएगी। दोपहर बाद सड़कों पर परीक्षार्थियों की भीड़ बढ़ने लगी है जो सेंटरों की ओर रवाना हो रहे हैं।

Himmat Singh Inspection on CET Exam Center: HSSC के चेयरमैन हिम्मत सिंह ने परिक्षा केंद्रों का किया निरक्षण, एडमिट कार्ड को लेकर उठे विवाद पर बोले- “अगर आवेदन पत्र पर…”