Advertisement
Advertisement
होम / CET Exam 2025: बस सेवा से लेकर आवास तक, नूंह जिला प्रशासन ने CET एग्जाम के लिए किए पुख्ता इंतजाम

CET Exam 2025: बस सेवा से लेकर आवास तक, नूंह जिला प्रशासन ने CET एग्जाम के लिए किए पुख्ता इंतजाम

BY: • LAST UPDATED : July 25, 2025
Inkhabar Haryana, CET Exam 2025: 26 और 27 जुलाई को आयोजित होने वाली कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट (CET) के लिए नूंह जिला प्रशासन ने परीक्षार्थियों के लिए व्यापक और सुव्यवस्थित तैयारियाँ पूरी कर ली हैं। ट्रांसपोर्ट, आवास, सुरक्षा और सूचना तंत्र हर पहलू पर प्रशासन ने रणनीतिक रूप से काम किया है ताकि परीक्षार्थियों को किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

ट्रांसपोर्ट और क्लस्टर व्यवस्था

उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने जानकारी देते हुए बताया कि नूंह जिला प्रशासन ने 9 प्रमुख स्थानों को क्लस्टर के रूप में चिन्हित किया है, जहां से पलवल, फरीदाबाद और गुरुग्राम में परीक्षा देने जाने वाले करीब 22,000 परीक्षार्थियों को बस सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। इन बसों की जानकारी गांवों तक पहुंचाई जा चुकी है, साथ ही हर क्लस्टर पर हेल्प डेस्क भी स्थापित किए गए हैं।

बसों का संचालन सुबह 4 बजे से शुरू होकर हर 15 मिनट के अंतराल पर किया जाएगा, ताकि हर परीक्षार्थी समय पर परीक्षा केंद्र तक पहुंच सके। इस कार्य की निगरानी के लिए अतिरिक्त उपायुक्त प्रदीप सिंह मलिक को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।

Advertisement

नूंह के छह परीक्षा केंद्रों पर होंगी चार शिफ्टों में परीक्षाएं

उपायुक्त ने बताया कि जिले में 6 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें प्रतिदिन दो-दो शिफ्ट में परीक्षा आयोजित की जाएगी। प्रत्येक शिफ्ट में लगभग 1600 परीक्षार्थी भाग लेंगे, और दोनों दिन कुल मिलाकर 6400 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। ये परीक्षा केंद्र इस प्रकार हैं:

  •  डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल, पुलिस लाइन, नूंह
  • राजकीय मॉडल संस्कृति सीनियर सेकेंडरी स्कूल-2, गांधी पार्क के पास, नूंह
  •  राजकीय मॉडल संस्कृति सीनियर सेकेंडरी स्कूल-1, ओल्ड नल्हड़ रोड, नूंह
  •  मारिया मंजिल स्कूल, तावडू रोड, नूंह
  • सरदार गुरुमुख सिंह मेमोरियल स्कूल, पलड़ी रोड, नूंह
  • शहीद लेफ्टिनेंट किरण शेखावत राजकीय महिला कॉलेज, सालाहेड़ी, नूंह

इन परीक्षा केंद्रों तक शटल बस सेवा के अंतर्गत 20 बसें चलाई जाएंगी, जिससे परीक्षार्थियों को समय से और आसानी से पहुंचने में मदद मिलेगी।

नियंत्रण कक्ष और संपर्क माध्यम

बसों की आवाजाही, रूट की जानकारी और किसी भी आपात स्थिति के लिए लघु सचिवालय, नूंह की दूसरी मंजिल पर एक कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। संपर्क के लिए ये माध्यम उपलब्ध हैं:

प्रमुख रूट और मार्ग

प्रशासन ने परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए कई मार्गों को चिन्हित किया है। उदाहरण के लिए:

  • नूंह से पलवल: सालाहेड़ी, सलंबा, बाजड़का, छछेड़ा, छपेडा, आलदौका, किरा
  • नूंह से फरीदाबाद: फिरोजपुर-नमक, घासेड़ा, रेवासन टोल, डीएनडी
  • तावड़ू से पलवल/फरीदाबाद: धुलावट, केएमपी एक्सप्रेसवे
  • फिरोजपुर-झिरका से फरीदाबाद: मुंबई एक्सप्रेसवे होते हुए
  • नगीना-बड़कली चौक से: दो विभिन्न मार्गों से पलवल और फरीदाबाद
  • पुन्हाना, पिनगवां, इंडरी, खानपुर, शिकरावा, उजीना से भी स्पेशल बस सेवा रहेगी

एक दिन पहले पहुंचने वालों के लिए विशेष आवासीय व्यवस्था

जो परीक्षार्थी एक दिन पहले नूंह शहर में पहुंचना चाहते हैं, उनके लिए दो विशेष स्थलों पर रात्रि विश्राम की व्यवस्था की गई है। यह सुविधा खासकर दूरदराज़ से आने वाले अभ्यर्थियों के लिए लाभकारी होगी।

 

CM Nayab Saini on CET Exam 2025: बंद होगी इंटरनेट सेवा, CET एग्जाम को लेकर हरियाणा सरकार का दिखा एक्शन मोड, कसे सुरक्षा के पेंच