Advertisement
Advertisement
होम / Chairman Nitin Jindal: अध्यक्ष एवं समाज सेवी नितिन जिंदल की माँ राज रानी का निधन, मृत्यु के बाद भी दो लोगों की जिंदगी में कर गई रोशनी

Chairman Nitin Jindal: अध्यक्ष एवं समाज सेवी नितिन जिंदल की माँ राज रानी का निधन, मृत्यु के बाद भी दो लोगों की जिंदगी में कर गई रोशनी

BY: • LAST UPDATED : September 8, 2024

Chairman Nitin Jindal: लायंस क्लब डेराबस्सी के अध्यक्ष एवं समाज सेवी नितिन जिंदल को कल उस समय गहरा सदमा लगा जब उनकी माता श्रीमती राज रानी का 74 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। वह पिछले कई दिनों से बीमार थे। उन्होंने कल सुबह पंचकुला के अल्केमिस्ट अस्पताल में अंतिम सांस ली। राज रानी पत्नी सुखदेव जिंदल पंजाब विश्वविद्यालय चंडीगढ़ से सहायक के पद से सेवानिवृत्त हुईं।

निधन के बाद भी रानी ने किया दो लोगों के जीवन में उजाला

उनके निधन के बाद जिंदल परिवार ने माता राज रानी की आंखें दान करने का फैसला किया। सरकारी अस्पताल सेक्टर-32 चंडीगढ़ से डॉक्टरों की एक टीम ग्रीन एस्टेट सोसायटी पहुंची और नेत्रदान के लिए आगे बढ़ी। अपनी मृत्यु के बाद भी राज रानी दो लोगों के जीवन में रोशनी दे गई। लायंस क्लब की प्रेरणा से अब तक छह लोग अपनी आंखें दान कर चुके हैं, जिससे एक दर्जन लोगों के जीवन का अंधकार दूर होगा। जिंदल परिवार समाज कल्याण के कार्यों में अग्रणी भूमिका निभा रहा है। राज रानी के परिवार में उनके पति सुखदेव जिंदल, तीन बेटे नितिन जिंदल, विपिन जिंदल और ऋषि जिंदल के अलावा बहुएं और पोते-पोतियां हैं।

निधन पर हलका विधायक के विधायको ने किया दुख साझा

राज रानी के निधन पर हलका विधायक कुलजीत सिंह रंधावा, पूर्व विधायक एनके शर्मा, पूर्व सांसद महारानी प्रणीत कौर, कांग्रेस नेता दीपिंदर सिंह ढिल्लों, पूर्व जिला योजना बोर्ड चेयरमैन कृष्णपाल शर्मा, अमृतपाल सिंह डेराबस्सी, भाजपा नेता एसएमएस संधू, परिषद अध्यक्ष के पति नरेश उपनेजा, एडवोकेट मुकेश गांधी, नगर परिषद पूर्व अध्यक्ष भूपिंदर सिंह सैनी, आर्किटेक्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष तेजिंदर कपिल, ग्रीन एस्टेट सोसायटी के अध्यक्ष मोहन सैनी, लायन डॉक्टर पारस सूरी, लायन रमेश राणा, लायन उपेश बंसल, लायन बरखा राम और कई अन्य हस्तियों ने जिंदल परिवार के साथ अपना दुख साझा किया।

Advertisement

Haryana Weather Update: रेवाड़ी में घंटों बारिश, निचले इलाकों में भरा पानी, फसलों को हो रहा नुकसान