Inkhabar Haryana, Chandigarh News: चंडीगढ़ और कसौली में हाल ही में सामने आए हनीट्रैप मामले ने सभी को चौंका दिया है। जहां एक ओर इस मामले में शिकायतकर्ता लड़की और आरोपी अमित बिंदल के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है, वहीं पुलिस ने तीन अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार किया है। इस मामले में आरोप है कि शिकायतकर्ता और आरोपी ने एक व्यक्ति, रॉकी मित्तल, को हनीट्रैप में फंसाकर उससे पैसे की मांग की थी।
क्या हैं पूरा मामला?
जानकारी के लिए बता दें कि, हरियाणा भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और गायक रॉकी मित्तल के खिलाफ 13 दिसंबर को एक महिला ने सामूहिक दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया था। उसने कहा था कि कसौली के एक होटल में उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म हुआ। जिसके बाद मामला चर्चा में आया। हालांकि, महिला ने कहा था कि उसके साथ साल 2023 में सामूहिक दुष्कर्म हुआ था। ऐसे में पुलिस के लिए डेढ़ साल पुराने मामले की जांच करना मुश्किल हो गया था। लेकिन अब पुलिस ने अपनी स्टेटस रिपोर्ट तैयार कर ली है।
मामला दर्ज, आरोपियों की गिरफ्तारी
पंचकूला में रॉकी मित्तल की शिकायत पर हनीट्रैप के आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने धारा 308(2), 308(5), 61, और 351(2) के तहत कड़ी कार्रवाई की है। इस मामले में शिकायतकर्ता लड़की और अमित बिंदल के खिलाफ गंभीर आरोप लगाए गए हैं, जिसमें मुख्य रूप से पैसे की मांग करने का आरोप है। इसके अतिरिक्त तीन अन्य आरोपियों को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है, जो इस मामले में शामिल थे।