Advertisement
Advertisement
होम / Chandigarh News: नए साल को लेकर चंडीगढ़ के हर सेक्टर में पुलिस का पहरा, महिलाओं को मिलेगी ये खास सेवा

Chandigarh News: नए साल को लेकर चंडीगढ़ के हर सेक्टर में पुलिस का पहरा, महिलाओं को मिलेगी ये खास सेवा

BY: • LAST UPDATED : December 31, 2024

Inkhabar Haryana, Chandigarh News: नए साल के स्वागत के लिए चंडीगढ़ में तैयारियां जोरों पर हैं। इस अवसर पर किसी भी अप्रिय घटना को रोकने और शहरवासियों को सुरक्षित माहौल प्रदान करने के लिए चंडीगढ़ पुलिस ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं।

कड़ी निगरानी और चेकिंग अभियान

आज शहर की सुरक्षा के लिहाज से 1200 से अधिक पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। वहीं, सुरक्षा पर नजर रखने के लिए कंट्रोल रूम से भी टीमें सीसीटीवी कैमरों के जरिए निगरानी करेंगी। शहर की सीमाओं और मुख्य स्थानों पर चप्पे-चप्पे पर पुलिस की सतर्कता नजर आएगी।

शहर की सुरक्षा व्यवस्था को सुनिश्चित करने के लिए 10 डीएसपी और 16 एसएचओ को जिम्मेदारी सौंपी गई है। आज शाम से ही चंडीगढ़ की सीमाओं को बंद कर दिया जाएगा ताकि बाहरी गाड़ियों की आवाजाही पर नियंत्रण रखा जा सके। इसके अलावा, शहर की सीमाओं पर 18 और सेक्टरों में 44 नाके लगाए गए हैं। ड्रिंक एंड ड्राइव की घटनाओं पर रोक लगाने के लिए अलग से 12 नाके स्थापित किए गए हैं। अगर कोई वाहन चालक शराब पीकर गाड़ी चलाते पाया गया, तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Advertisement

महिलाओं के लिए विशेष प्रबंध

चंडीगढ़ पुलिस महिलाओं की सुरक्षा को लेकर भी बेहद सतर्क है। आज रात महिलाओं के लिए विशेष “पिक एंड ड्रॉप” सुविधा प्रदान की जाएगी। इस सेवा के लिए महिला अधिकारियों के नेतृत्व में टीमें तैनात रहेंगी। इस पहल का उद्देश्य महिलाओं को सुरक्षित और सहज यात्रा सुनिश्चित करना है।

नए साल का स्वागत, सुरक्षा के साथ

चंडीगढ़ पुलिस ने शहरवासियों से अपील की है कि वे नए साल का जश्न शांतिपूर्ण और सुरक्षित तरीके से मनाएं। नियमों का पालन करें और किसी भी आपात स्थिति में पुलिस सहायता लें। चंडीगढ़ में इस बार का नया साल सुरक्षा और उल्लास का प्रतीक बनेगा।