Inkhabar Haryana, Charkhi Dadri News: हरियाणा के चरखी दादरी में हरियाणा कौशल रोजगार निगम (HKRN) द्वारा कुछ कर्मचारियों को अचानक हटाने पर जिला के सिंचाई विभाग के HKRN कर्मचारियों ने कार्यालय में रोष प्रदर्शन शुरू किया। कर्मचारियों का कहना है कि, 4 से 5 साल नौकरी पर लगने के बाद कहां जाएगें।
परिवार का खर्च कैसे चलाएगें
जानकारी के मुताबिक, सिंचाई विभाग कार्यालय में प्रदर्शन पर बैठे कर्मचारियों ने कहा कि बिना नोटिस के हटाने पर वह कहां जाएं अब वह अपने परिवार का लालन-पालन कैसे कर सकेंगे उन्होंने कहा कि चुनाव के दौरान सरकार द्वारा वादा किया गया था कि क्वेश्चन रोजगार से लगे कर्मचारियों को पक्का किया जाएगा जबकि उन्होंने अपने वादे को तोड़ दिया और बिना नोटिस के कर्मचारियों को हटा दिया गया जो बिल्कुल गलत है।
कर्मचारियों ने सरकार के सामने रखीं यें मांग
बता दें कि, कर्मचारियों ने हरियाणा सरकार से मांग की है कि सरकार उन्हें हटाने की बजाय दूसरे डिपार्टमेंट में उन्हें शिफ्ट कर दें और अगर उनकी यह मांग जल्द पूरी नहीं हुई तो वह एक बड़ा आंदोलन का आगाज करेगें।