Advertisement
Advertisement
होम / Charkhi Dadri News: चरखी दादरी में आयकर विभाग की छापेमारी दूसरे दिन भी जारी, भारी संख्या में सुरक्षा बल तैनात

Charkhi Dadri News: चरखी दादरी में आयकर विभाग की छापेमारी दूसरे दिन भी जारी, भारी संख्या में सुरक्षा बल तैनात

BY: • LAST UPDATED : February 19, 2025
Inkhabar Haryana, Charkhi Dadri News: हरियाणा के चरखी दादरी के गांव अटेला स्थित माइनिंग जोन में आयकर विभाग की छापेमारी का सिलसिला आज दूसरे दिन भी जारी है। इस दौरान भारी संख्या में CRPF के जवानों को सुरक्षा के मद्देनजर तैनात किया गया है।

जांच का दायरा बढ़ा

सूत्रों के अनुसार, आयकर विभाग ने अटेला माइनिंग जोन सहित तीन अन्य स्थानों पर भी जांच प्रक्रिया शुरू की है। ऐसा माना जा रहा है कि यह छापेमारी अगले दो से तीन दिनों तक जारी रह सकती है। विभाग की टीम अन्य ठिकानों पर भी दबिश दे सकती है। इस पूरे ऑपरेशन की कमान आयकर विभाग के डिप्टी डायरेक्टर विकास कुमार संभाल रहे हैं।

राजनीतिक कनेक्शन भी आ रहे सामने

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, जहां आयकर विभाग की कार्रवाई चल रही है, वहां एक बड़े राजनेता की हिस्सेदारी होने की बात भी सामने आ रही है। यह राजनेता रोहतक विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ चुके हैं। इसके अलावा, इस माइनिंग जोन से कांग्रेस पार्टी की प्रत्याशी रही मनीषा सांगवान के पति का भी संबंध बताया जा रहा है। आयकर विभाग की टीम को सुरक्षा मुहैया कराने के लिए भारी संख्या में सीआरपीएफ जवानों को तैनात किया गया है। विभाग यह सुनिश्चित कर रहा है कि जांच प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की बाधा उत्पन्न न हो।