Advertisement
Advertisement
होम / Charkhi Dadri News: चरखी दादरी में आयकर विभाग की बड़ी कार्रवाई, माइनिंग और तेल मिलों पर छापेमारी

Charkhi Dadri News: चरखी दादरी में आयकर विभाग की बड़ी कार्रवाई, माइनिंग और तेल मिलों पर छापेमारी

BY: • LAST UPDATED : February 20, 2025

Inkhabar Haryana, Charkhi Dadri News: हरियाणा के चरखी दादरी में अवैध वित्तीय गतिविधियों पर नकेल कसते हुए आयकर विभाग ने माइनिंग और तेल मिलों पर छापेमारी की है। माइनिंग सेक्टर में टैक्स चोरी की आशंका के चलते लगातार तीसरे दिन भी रेड जारी रही, वहीं चिड़िया रोड स्थित एक तेल मिल पर भी विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है।

 

Delhi CM Rekha Gupta Oath Ceremony: हरियाणा से दिल्ली की गद्दी तक, सुषमा स्वराज और अरविंद केजरीवाल के बाद रेखा गुप्ता बनीं दिल्ली की सीएम

Advertisement

तेल मिल पर छापा

आयकर विभाग को सूचना मिली थी कि चरखी दादरी की एक प्रमुख तेल मिल फर्जी बिलिंग के जरिए सरकार को करोड़ों रुपये की चपत लगा रही है। इस सूचना के आधार पर विभाग की टीम ने चिड़िया रोड स्थित इस मिल पर छापेमारी की। प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई कि मिल प्रबंधन ने नकली बिलिंग प्रणाली के जरिए कर चोरी को अंजाम दिया है। विभाग द्वारा वित्तीय दस्तावेजों की गहन जांच की जा रही है।

माइनिंग जोन में टैक्स चोरी

दिल्ली से पहुंची आयकर विभाग की टीम ने अटेला माइनिंग कंपनी के कार्यालय और उनके मालिकों के मकानों पर छापेमारी की थी, जो लगातार तीसरे दिन भी जारी रही। विभाग को संदेह था कि कंपनी द्वारा कर बचाने के लिए गलत बिलिंग की जा रही है। जांच में यह खुलासा हुआ कि अटेला माइनिंग कंपनी प्रति टन पत्थर 341 रुपये में बेचती है, लेकिन टैक्स से बचने के लिए बिलिंग मात्र 125 रुपये प्रति टन की जाती थी। इस गड़बड़ी के चलते माइनिंग संचालक हर महीने करीब 10 करोड़ रुपये के टैक्स चोरी को अंजाम दे रहे थे। इस अनियमितता का खुलासा होने के बाद आयकर विभाग ने सख्त कार्रवाई के संकेत दिए हैं।

 

Charkhi Dadri News: चरखी दादरी में आयकर विभाग की छापेमारी दूसरे दिन भी जारी, भारी संख्या में सुरक्षा बल तैनात