Advertisement
Advertisement
होम / Charkhi Dadri News: पिचौपा कलां में अवैध माइनिंग से फिर धंसा पहाड़! कई गाड़ियां दबी

Charkhi Dadri News: पिचौपा कलां में अवैध माइनिंग से फिर धंसा पहाड़! कई गाड़ियां दबी

BY: • LAST UPDATED : January 16, 2025
Inkhabar Haryana, Charkhi Dadri News: चरखी दादरी जिले के पिचौपा कलां गांव में अवैध माइनिंग के चलते एक बार फिर बड़ा हादसा हो गया है। पहाड़ का हिस्सा धंसने से कई गाड़ियां दब गई और कुछ लोगों के घायल होने की सूचना है। इससे पहले भी इसी स्थान पर एक बड़ा हादसा हो चुका है, लेकिन प्रशासन ने इसे मामूली घटना करार देते हुए लीपापोती कर दी थी।

पहले भी हो चुका है हादसा

पिचौपा कलां माइनिंग जोन में पहाड़ धंसने का यह कोई पहला मामला नहीं है। कुछ समय पहले भी यहां ऐसा हादसा हुआ था, जिसमें पहाड़ का बड़ा हिस्सा गिरने से कई गाड़ियां और पोपलैंड क्षतिग्रस्त हो गई थीं। उस समय एक व्यक्ति घायल हुआ था। हालांकि, प्रशासन ने इसे मामूली घटना बताकर प्रेस नोट जारी कर दिया और मामले को दबाने की कोशिश की।

ग्रामीणों का आरोप

पिचौपा कलां के ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में अवैध माइनिंग का खेल लगातार जारी है। उन्होंने इस मुद्दे को कई बार उठाया है, लेकिन प्रशासन इसे अनदेखा करता रहा है। कुछ दिनों पहले हुई ग्रीवेंस कमेटी की बैठक में भी अवैध माइनिंग का मामला मंत्री श्याम सिंह राणा के सामने रखा गया था। उन्होंने जांच के आदेश तो दिए, लेकिन कार्रवाई के नाम पर अब तक कुछ नहीं हुआ।

फिर हुआ हादसा, प्रशासन पर उठे सवाल

अब एक बार फिर पहाड़ धंसने की घटना ने प्रशासन की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि अगर प्रशासन समय रहते अवैध माइनिंग पर लगाम लगाता तो ऐसे हादसे टाले जा सकते थे।

Advertisement

स्थानीय लोगों में आक्रोश

घटना के बाद स्थानीय लोगों में गहरा आक्रोश है। उनका कहना है कि अवैध माइनिंग के चलते न केवल पर्यावरण को नुकसान हो रहा है, बल्कि लोगों की जान भी खतरे में पड़ रही है। प्रशासन और खनन विभाग पर मिलीभगत के आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने सख्त कार्रवाई की मांग की है।