Advertisement
Advertisement
होम / Cleanliness Program: नगर निगम ने सफाई को लेकर घर-घर जाकर लोगो को किया जागरूक

Cleanliness Program: नगर निगम ने सफाई को लेकर घर-घर जाकर लोगो को किया जागरूक

BY: • LAST UPDATED : September 19, 2024

Cleanliness Program: हरियाणा के अंबाला सिटी में नगर निगम ने स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम की पहल करी है। इस कार्यक्रम के जरिये शहरवासियों को स्वच्छता के बारे में जागरूक किया जा रहा है। शहर में अब भी बहुत सी जगह ऐसी है, जहां से दोपहर तक कूड़ा नहीं उठाया जाता। इससे सफाई व्यवस्था ख़राब हुई पड़ी है। शहर पुलिस लाइन राजकीय स्कूल के पास बनाए गए डंपिंग प्वाइंट की हालत सबसे ज्यादा बेकार है।

यहां दोपहर डेढ़ बजे तक कूड़ा नहीं उठाया गया। लोग स्कूटर, गाड़ियों से ही लिफाफे में कूड़ा बांधकर फेंक देते है और कूड़ा वह न पहुंच कर सड़क पर ही फैल जाता है। पास में कॉलेज भी है। ऐसे में लोगों को आने-जाने में भी परेशानी हो रही है। इसी प्रकार कॉलोनियों और सेक्टरों में भी कई जगहों पर सफाई व्यवस्था सही नहीं है।

घर-घर जाकर लोगो को किया जागरूक

निगम की ओर से शहर के अलग-अलग जगहों पर कूड़ा डालने के लिए निगम की ओर से डंपिंग प्वाइंट बनाए गए हैं। इन डंपिंग प्वाइंट से निगम सुबह देर भी कूड़ा नहीं उठाया जाता। जिस वजह से बेसहारा पशु कूड़े को सड़क पर ही बिखेर देते हैं। शहर नदी मोहल्ला में भी मोड़ पर डंपिंग प्वाइंट बनाया गया है। यहां भी सड़क पर ही कूड़े बिखरे रहते हैं। वहीं, रोडवेज कार्यशाला के पास भी काफी गंदगी फैली रहती है। कूड़े को लेकर पहले भी निगम अधिकारियों को फटकार लग चुकी है लेकिन फिर भी कोई सुधार नहीं होता।

Advertisement

स्कूल में सफाई का कार्यक्रम

स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत जागरूकता अभियान 2 अक्टूबर तक चलेगा। बुधवार को स्वच्छ भारत मिशन की टीम ने घर-घर जाकर लोगो को सफाई के प्रति जागरूक किया। पीकेआर जैन स्कूल में 27 सितंबर को जागरूकता कार्यक्रम किया जाएगा। कार्यक्रम के तहत सभी वार्ड, कॉलेज और स्कूल अन्य क्षेत्र में विभिन्न कार्यक्रम के माध्यम से लोगों को स्वच्छता और पर्यावरण के प्रति जागरूक किया जाएगा।

अब की बार का थीम – स्वभाव स्वच्छता संस्कार स्वच्छता

अब की बार का थीम स्वभाव स्वच्छता संस्कार स्वच्छता है। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाना है, उसके लिए लोगों का सहयोग होना बहुत जरूरी है, जब तक लोग अपनाव्यक्तित्व नहीं बदलते, तब तक शहर को स्वच्छ और सुंदर नहीं बनाया जा सकता।

सफाई निरीक्षक ने दी जानकारी

नगर निगम मुख्य सफाई निरीक्षक, मुकेश कुमार में जानकारी देते हुए बताया की पुरे शहर में सफाई करवाई जा रही है। डंपिंग जोन से कूड़ा भी सुबह समय पर उठ जाता है। अगर कहीं कूड़ा उठने में दिक्कत आ रही है तो उस पर विशेष कार्वाही की जाएगी।
Ambala News: विदेश भेजने का झांसा देके 15 लाख की ठगी, पैसे लेके आरोपी फरार