Advertisement
Advertisement
होम / CM Naib Singh Saini: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने हरियाणा निवास में (ULB) विभाग के अधिकारियों के साथ की बैठक

CM Naib Singh Saini: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने हरियाणा निवास में (ULB) विभाग के अधिकारियों के साथ की बैठक

BY: • LAST UPDATED : October 24, 2024

CM Naib Singh Saini: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने चंडीगढ़ स्थित हरियाणा निवास में शहरी स्थानीय निकाय (ULB) विभाग के अधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य प्रदेश के शहरी क्षेत्रों में सफाई व्यवस्था और अन्य सेवाओं को दुरुस्त करना था, खासकर दीपावली के त्योहार को देखते हुए।

शहरों को जगमग और सफाई व्यवस्था पर दे ध्यान

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि दीपावली के अवसर पर प्रदेश के सभी शहरों को जगमग किया जाए। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता के लिए साफ-सुथरी और सुंदर शहरों का माहौल बनाना प्राथमिकता होनी चाहिए। इसके लिए शहरों की सफाई व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जाए। मुख्यमंत्री ने साफ तौर पर कहा कि किसी भी शहरी क्षेत्र में गंदगी नहीं दिखनी चाहिए और सभी जगहों की सफाई के साथ-साथ प्रकाश व्यवस्था भी बेहतर होनी चाहिए।

सभी काम योजनाबद्ध तरीके से हो

इसके साथ ही, आवारा पशुओं की समस्या पर भी मुख्यमंत्री ने चिंता व्यक्त की। उन्होंने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि शहरी क्षेत्रों में आवारा पशु न दिखें, इसके लिए ठोस कदम उठाए जाएं। इस दिशा में योजनाबद्ध तरीके से काम किया जाए ताकि शहरों में रहने वाले लोगों को कोई असुविधा न हो।

Advertisement

समाधान शिविरों में आई समस्या का हो तुरंत समाधान

प्रॉपर्टी ID से संबंधित मामलों में भी मुख्यमंत्री ने विशेष ध्यान देने को कहा। उन्होंने कहा कि समाधान शिविरों में जो भी नागरिक अपनी समस्या लेकर आए, उनकी समस्या का तत्काल समाधान हो। मुख्यमंत्री ने कहा कि जो अधिकारी और कर्मचारी इस काम को अच्छे तरीके से करेंगे, उन्हें सम्मानित किया जाएगा और अवार्ड भी दिया जाएगा। वहीं, अगर किसी अधिकारी या कर्मचारी की लापरवाही सामने आती है, तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Baba Siddique Murder: बाबा सिद्दीकी मर्डर केस  में मिला एक ओर आरोपी,  दी थी जाशीन अख्तर को पनाह