Advertisement
Advertisement
होम / CM Nayab Saini: ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान ने बदली हरियाणा की तस्वीर, आज का हरियाणा महिला सशक्तिकरण का स्वर्णिम उदाहरण’: नायब सिंह सैनी

CM Nayab Saini: ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान ने बदली हरियाणा की तस्वीर, आज का हरियाणा महिला सशक्तिकरण का स्वर्णिम उदाहरण’: नायब सिंह सैनी

BY: • LAST UPDATED : December 10, 2024
विनोद लांबा, दिल्ली
Inkhabar Haryana, CM Nayab Saini: हरियाणा ने महिला सशक्तिकरण और सामाजिक विकास के क्षेत्र में अपने कदमों को मजबूती से आगे बढ़ाते हुए एक नया इतिहास रच दिया है। पीएम नरेंद्र मोदी द्वारा वर्ष 2015 में पानीपत की ऐतिहासिक भूमि से शुरू किए गए ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’ अभियान ने हरियाणा की तस्वीर को पूरी तरह बदल दिया है। अब, इसी ऐतिहासिक भूमि से ‘प्रधानमंत्री बीमा सखी योजना’ का शुभारंभ करते हुए, हरियाणा ने महिलाओं के उत्थान और आत्मनिर्भरता की दिशा में एक और बड़ा कदम बढ़ाया है।

सीएम नायब सिंह सैनी

सीएम नायब सिंह सैनी

हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी ने इस अवसर पर पीएम का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह अभियान हरियाणा को महिला सशक्तिकरण का स्वर्णिम उदाहरण बनाने में सफल हुआ है। उन्होंने कहा कि बीमा सखी योजना न केवल महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाएगी, बल्कि देश की अर्थव्यवस्था में भी महत्वपूर्ण योगदान देगी।

बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ: हरियाणा में बदली सोच

सीएम ने उल्लेख किया कि 2015 में शुरू किए गए ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’ अभियान ने हरियाणा की सामाजिक संरचना में गहरा प्रभाव डाला है। इस अभियान की बदौलत हरियाणा में लिंगानुपात 871 से बढ़कर 916 हो गया है, जो राज्य की प्रगति का प्रमाण है। सैनी ने इसे राज्य की जनता के लिए गर्व का विषय बताया और विश्वास दिलाया कि ‘बीमा सखी योजना’ भी इसी सफलता को दोहराएगी।

Advertisement

महिला सशक्तिकरण के लिए हरियाणा सरकार की पहल

महिला सशक्तिकरण के लिए हरियाणा सरकार की पहल

महिला सशक्तिकरण के लिए हरियाणा सरकार की पहल

महिलाओं को मुख्यधारा में लाने और आत्मनिर्भर बनाने के लिए हरियाणा सरकार ने कई योजनाएं चलाई हैं।

  • लखपति दीदी योजना: केंद्र सरकार द्वारा प्रदेश में 5 लाख ‘लखपति दीदी’ बनाने का लक्ष्य दिया गया है, जिसमें से 1,45,773 महिलाओं को पहले ही इस योजना से जोड़ा जा चुका है।
  • ड्रोन पायलट प्रशिक्षण: राज्य सरकार ने 500 स्वयं सहायता समूहों की 5,000 महिलाओं को ड्रोन पायलट का मुफ्त प्रशिक्षण देने की योजना शुरू की है।
  • महिलाओं के लिए शिक्षा का विस्तार: बेटियों को उच्च शिक्षा में बेहतर अवसर देने के लिए हर 20 किलोमीटर के दायरे में कॉलेज खोले गए हैं। पिछले 10 वर्षों में राज्य में 77 नए सरकारी कॉलेज स्थापित किए गए हैं, जिनमें से 32 विशेष रूप से लड़कियों के लिए हैं।

 

 

हरियाणा में रोजगार और आर्थिक सुधार

हरियाणा सरकार ने युवाओं और गरीबों के कल्याण के लिए कई ठोस कदम उठाए हैं।

  • बिना पर्ची-खर्ची नौकरी प्रणाली: सरकार ने पारदर्शिता के साथ अब तक 1,71,000 युवाओं को सरकारी नौकरियां दी हैं।
  • आयुष्मान भारत योजना: 70 साल से अधिक आयु के बुजुर्गों को मुफ्त इलाज की सुविधा उपलब्ध कराई गई है।
  • डायलिसिस सेवाएं: किडनी रोगियों के लिए सरकारी अस्पतालों में मुफ्त डायलिसिस सेवा शुरू की गई है।

महिला सशक्तिकरण का स्वर्णिम उदाहरण

हरियाणा में महिला सशक्तिकरण केवल सरकारी योजनाओं तक सीमित नहीं है, बल्कि इसे एक सामाजिक आंदोलन के रूप में देखा जा रहा है। ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’ अभियान से लेकर ‘बीमा सखी योजना’ तक, हरियाणा ने यह साबित कर दिया है कि महिलाओं को सशक्त बनाकर ही भारत को विकसित बनाया जा सकता है।

सीएम नायब सिंह सैनी ने अपने संबोधन में प्रधानमंत्री के विचारों का समर्थन करते हुए कहा कि अगर देश की 50% जनसंख्या, जो कि नारी शक्ति है, को सशक्त बनाया जाए तो देश का विकास निश्चित है।