Inkhabar Haryana, CM Nayab Saini: हरियाणा के CM नायब सैनी ने अपने जन्मदिन के मौके पर अनोखी पहल करते हुए सफाई कर्मचारियों के साथ अपना दिन साझा किया। पंचकूला और आसपास के क्षेत्रों से आए सफाई कर्मचारी सीएम सैनी को बधाई देने के लिए चंडीगढ़ स्थित उनके निवास ‘संत कबीर कुटीर’ पहुंचे। सीएम सैनी ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया और नाश्ते के लिए आमंत्रित कर सभी को एक परिवार की तरह अपनत्व का एहसास कराया।
सफाई कर्मियों के साथ सादगीपूर्ण जश्न
CM और उनकी पत्नी सुमन सैनी ने सफाई कर्मियों के साथ एक टेबल पर बैठकर नाश्ता किया। इस दौरान सीएम ने न केवल उनके साथ भोजन किया, बल्कि उनकी समस्याओं को सुनने और समाधान का आश्वासन देने का भी समय निकाला। सफाई कर्मचारियों ने इस अवसर पर अपने अनुभव साझा किए और CM के इस व्यवहार की सराहना की।
महिला सफाई कर्मचारी ने किया अपना अनुभव साझा
महिला सफाई कर्मचारी पूनम ने अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि हम बधाई देने आए थे, लेकिन यहां पहुंचकर यह देखकर खुश हो गए कि हमारे लिए खास तौर पर नाश्ते की व्यवस्था की गई थी। सीएम साहब ने खुद कहा कि खाना खाकर जाना। यह हमारे लिए गर्व का क्षण था।