Advertisement
Advertisement
होम / CM Nayab Saini: सीएम नायब सैनी ने पंचकूला में SOMP लॉन्च कर क्वालिटी एश्योरेंस को दी नई दिशा, मनोहर लाल के कार्यकाल में हुई थी स्थापना

CM Nayab Saini: सीएम नायब सैनी ने पंचकूला में SOMP लॉन्च कर क्वालिटी एश्योरेंस को दी नई दिशा, मनोहर लाल के कार्यकाल में हुई थी स्थापना

BY: • LAST UPDATED : May 2, 2025
Inkhabar Haryana, CM Nayab Saini: हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी ने आज पंचकूला में एक अहम कार्यक्रम में शिरकत की, जहां उन्होंने क्वालिटी एश्योरेंस अथॉरिटी के स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग मेथड्स और प्रोसीजर्स (SOMP) का औपचारिक रूप से शुभारंभ किया। यह कार्यक्रम पंचकूला के सेक्टर-1 स्थित पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता क्वालिटी एश्योरेंस अथॉरिटी के चेयरमैन एवं पूर्व आईएएस अधिकारी राजीव अरोड़ा ने की। इस अवसर पर हरियाणा के लोक निर्माण मंत्री रणबीर गंगवा और पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पवार भी मौजूद रहे।

मनोहर लाल के कार्यकाल में हुई थी स्थापना

क्वालिटी एश्योरेंस अथॉरिटी की स्थापना मनोहर लाल खट्टर सरकार के कार्यकाल में की गई थी। इस अथॉरिटी का उद्देश्य राज्य में होने वाले सभी सिविल विकास कार्यों — चाहे वे ग्रामीण क्षेत्रों में हों या शहरी इलाकों में — की गुणवत्ता की निगरानी करना और कार्यों में पारदर्शिता सुनिश्चित करना है।

सीएम नायब सिंह सैनी ने इस कॉन्क्लेव में SOMP यानी स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग मेथड्स और प्रोसीजर्स के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि यह प्रणाली न केवल विकास कार्यों की गुणवत्ता सुनिश्चित करेगी, बल्कि समय पर निष्पादन और संसाधनों के कुशल उपयोग को भी प्रोत्साहित करेगी।

Advertisement