Advertisement
Advertisement
होम / CM Nayab Saini: सीएम नायब सैनी पहुंचे हरियाणा मंत्रिमंडल, शुरु होगी बैठक 

CM Nayab Saini: सीएम नायब सैनी पहुंचे हरियाणा मंत्रिमंडल, शुरु होगी बैठक 

BY: • LAST UPDATED : February 4, 2025
Inkhabar Haryana, CM Nayab Saini: हरियाणा सिविल सचिवालय पहुंचे मुख्यमंत्री नायब सैनी। सीएम की अध्यक्षता में शुरू होगी हरियाणा कैबिनेट की बैठक। बैठक में बजट सत्र की तारीख को मंजूरी दी जाएगी। इसके अलावा कैबिनेट में कई अहम फैसले लिए जाएंगे।

इन चीजों पर होगी चर्चा

बैठक में हरियाणा लॉजिस्टिक वेयरहाउसिंग रिटेल पॉलिसी और हरियाणा वन्यजीव संरक्षण नियम 2024 पर भी चर्चा होगी। इसके अलावा रबी खरीद सीजन 2024-25 के दौरान गेहूं की कमी, सिरसा के कुछ गांवों की पंचायती जमीन से जुड़े मामले और हरियाणा ग्राम शामलात भूमि अधिनियम 1961 में संशोधन से जुड़े एजेंडे भी कैबिनेट बैठक में रखे जाएंगे।

बैठक में यें मंत्री हुए शामिल

इस बैठक में हरियाणा के कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा, श्रुति चौधरा, स्वास्थय मंत्री आरती राव, खेल मंत्री गौरव गौतम, मंत्री विपुल गोयल, मंत्री कृष्ण बेदी, आदि अन्य गनमान्य नेता हुए शामिल।