Inkhabar Haryana, CM Nayab Saini: हरियाणा में जन्माष्टमी का पावन पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। इस शुभ अवसर पर हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने प्रदेशवासियों और देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण का जीवन धर्म, नीति और कर्तव्यनिष्ठा का प्रतीक है, जिनसे आज भी समाज को प्रेरणा मिलती है।
अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि
इसी दौरान मुख्यमंत्री सैनी ने पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर भी उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि अटल जी ने राजनीति को नई दिशा दी और विपक्ष में रहते हुए भी राजनीति की शालीनता को बनाए रखा। उनका योगदान भारतीय लोकतंत्र और समाज के लिए अमूल्य है।
डिजिटली दयालु स्कीम के तहत दिया करोड़ों का मुआवजा
मुख्यमंत्री ने ‘डिजिटली दयालु स्कीम’ के लाभार्थियों को मुआवजा राशि वितरित करते हुए बड़ी राहत दी। इस अवसर पर उन्होंने बताया कि आज 2020 परिवारों के खातों में कुल 76 करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता सीधे ट्रांसफर की गई है। यह स्कीम उन परिवारों के लिए है जिनकी वार्षिक आय 1 लाख 80 हजार रुपये तक है। योजना के तहत परिवार के किसी सदस्य की मृत्यु अथवा दिव्यांगता की स्थिति में 5 लाख रुपये तक की आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है।