Advertisement
Advertisement
होम / CM Nayab Saini: चरखी दादरी में सीएम नायब सैनी के आदेशों का दिखा तगड़ा असर! रातभर जनता के बीच डटे रहे सरकारी अफसर

CM Nayab Saini: चरखी दादरी में सीएम नायब सैनी के आदेशों का दिखा तगड़ा असर! रातभर जनता के बीच डटे रहे सरकारी अफसर

BY: • LAST UPDATED : January 15, 2025
Inkhabar Haryana, CM Nayab Saini: हरियाणा सरकार के निर्देशानुसार, चरखी दादरी जिले के रानीला गांव में मंगलवार को उपायुक्त मनीष शर्मा और पुलिस अधीक्षक अर्श वर्मा ने रात्रि प्रवास किया। CM नायब सिंह सैनी के आदेश पर आयोजित इस विशेष कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीणों की समस्याओं को सुनना, उनका समाधान करना और साइबर क्राइम तथा नशा मुक्ति के प्रति जागरूकता फैलाना था।

ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान

रात्रि प्रवास के दौरान ग्रामीणों ने पेयजल संकट और कच्ची गलियों जैसी समस्याओं को उपायुक्त के समक्ष रखा। उपायुक्त मुनीष शर्मा ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि इन समस्याओं का शीघ्र समाधान किया जाए। उन्होंने कहा कि जन्म प्रमाण पत्र और आय प्रमाण पत्र से संबंधित समस्याओं को तत्परता से निपटाया जा रहा है। बड़ी समस्याओं के समाधान के लिए कुछ समय की आवश्यकता होगी, लेकिन प्रशासन इसे प्राथमिकता से हल करेगा।

नशा मुक्ति अभियान

पुलिस अधीक्षक अर्श वर्मा ने ग्रामीणों को नशा मुक्ति के महत्व के बारे में जागरूक किया। उन्होंने बताया कि युवाओं को नशे से बचाने के लिए प्रशासन हर संभव प्रयास कर रहा है। नशे की लत से पीड़ित युवाओं के लिए सरकारी अस्पतालों में मुफ्त इलाज की सुविधा दी जा रही है। उन्होंने बुजुर्गों से अपील की कि वे युवाओं को खेल और पढ़ाई की ओर प्रेरित करें और नशे से बचने के लिए उन्हें जागरूक करें।

Advertisement

पुलिस प्रशासन ने ग्रामीणों से अनुरोध किया कि वे गांव में नशे के अवैध व्यापार की सूचना दें ताकि दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जा सके। नशा मुक्त जिला बनाने के लिए पुलिस प्रशासन का यह कदम सराहनीय है।

साइबर क्राइम और विकास के लिए सुझाव

कार्यक्रम के दौरान साइबर क्राइम के प्रति भी जागरूकता फैलाई गई। ग्रामीणों को बताया गया कि डिजिटल युग में साइबर सुरक्षा का ध्यान रखना अत्यंत आवश्यक है। साथ ही, ग्रामीण विकास के लिए सुझाव मांगे गए।
उपायुक्त ने बताया कि रात्रि प्रवास का मुख्य उद्देश्य सरकार और ग्रामीणों के बीच बेहतर संवाद स्थापित करना है। उन्होंने कहा कि प्रशासन गांव के विकास और जनता की समस्याओं को हल करने के लिए प्रतिबद्ध है।