Advertisement
Advertisement
होम / CM Nayab Saini: हरियाणा के CM नायब सिंह सैनी कल बल्लभगढ़ दौरे पर, करेंगे भव्य रोड शो

CM Nayab Saini: हरियाणा के CM नायब सिंह सैनी कल बल्लभगढ़ दौरे पर, करेंगे भव्य रोड शो

BY: • LAST UPDATED : February 22, 2025

संबंधित खबरें

Inkhabar Haryana, CM Nayab Saini: हरियाणा के CM नायब सिंह सैनी रविवार को बल्लभगढ़ विधानसभा क्षेत्र का दौरा करेंगे, जहां वह एक भव्य रोड शो में शामिल होंगे। यह रोड शो बल्लभगढ़ के बस अड्डा मार्किट से शुरू होकर सेक्टर-2 तक निकाला जाएगा। इस दौरान CM के साथ स्थानीय विधायक और पूर्व केबिनेट मंत्री पंo मूलचंद शर्मा सहित बीजेपी के कई वरिष्ठ नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे।

भाजपा प्रत्याशियों को मिलेगी मजबूती

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का यह दौरा फ़रीदाबाद नगर निगम चुनावों के मद्देनजर बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। भाजपा को उम्मीद है कि मुख्यमंत्री की उपस्थिति से पार्टी प्रत्याशियों को मजबूती मिलेगी और मतदाता बड़ी संख्या में भाजपा के समर्थन में मतदान करेंगे। विधायक पंo मूलचंद शर्मा ने जानकारी देते हुए कहा कि भाजपा सभी वार्डों में रिकॉर्ड मतों से विजयी होकर नगर निगम में अपनी सरकार बनाएगी।

बल्लभगढ़ में जोश और उत्साह

मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर बल्लभगढ़ में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों ने इस भव्य आयोजन को सफल बनाने के लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं। शहर में जगह-जगह स्वागत द्वार बनाए जा रहे हैं और पूरे मार्ग को भाजपा के झंडों और पोस्टरों से सजाया जा रहा है।

Advertisement

लेटेस्ट खबरें

The Great Khali in Pahalgam Terror Attack: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम आतंकी हमले पर द ग्रेट खली का आक्रोश – ‘पूरा हिंदुस्तान दुखी है, जवाब उनकी भाषा में देना होगा’
Anil Vij on Pakistan: पाकिस्तान ने खुद कुबूला आतंकवाद का समर्थन, अनिल विज बोले- “अब इनका आतंकवाद वाला स्कूल नहीं चलेगा”
Pradhan Mantri Rozgaar Mela: फरीदाबाद में प्रधानमंत्री रोजगार मेले के तहत युवाओं को मिला सुनहरा अवसर, केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर ने सौंपे नियुक्ति पत्र
Hansi Farmer reach Pahalgam: हरियाणा के किसान दंपती ने पेश की देशभक्ति की मिसाल, पहलगाम हमले के बाद सेवा के लिए LOC हुए रवाना
Ekta Tiwari Statement on Pahalgam Terror Attack: पहलगाम आतंकी हमले को लेकर जौनपुर की एकता तिवारी ने किया सनसनीखेज खुलासा, कहा-“हमले से पहले आतंकियों…”