Advertisement
Advertisement
होम / CM Nayab Saini: नायब सरकार की बड़ी घोषणा,  हरियाणा में खोलें जाएगें 500 क्रेच सेंटर

CM Nayab Saini: नायब सरकार की बड़ी घोषणा,  हरियाणा में खोलें जाएगें 500 क्रेच सेंटर

BY: • LAST UPDATED : January 7, 2025
Inkhabar Haryana, CM Nayab Saini: हरियाणा सरकार ने प्रदेश में बाल देखभाल और महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए 500 आधुनिक क्रेच सेंटर खोलने की योजना बनाई है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने “स्टेट लेवल क्रेच पॉलिसी” को लागू करने की घोषणा की है। इस योजना पर 32.15 करोड़ रुपये की लागत आएगी। महिला एवं बाल विकास विभाग के सहयोग से क्रेच सेंटर खोलने का काम तेजी से जारी है।

Kiran Chaudhary: राज्यसभा सांसद किरण चौधरी का तीखा बयान, कहा- “हार के बाद पार्टी ने हार का ठीकरा EVM पर फोड़ा”

बच्चों और महिलाओं के लिए एक नई पहल

हरियाणा की क्रेच नीति का मुख्य उद्देश्य 8 साल से कम उम्र के बच्चों को मुफ्त, समावेशी और गुणवत्तापूर्ण बाल देखभाल की सुविधा प्रदान करना है। इसके तहत बच्चों के शारीरिक, मानसिक और सामाजिक विकास को ध्यान में रखते हुए विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। योजना के तहत 3 साल से छोटे बच्चों को क्रेच सेवाएं और 3 से 6 साल के बच्चों को मिड-डे मील की सुविधा दी जाएगी।

क्रेच सेंटर की कार्यप्रणाली और सुविधाएं

यह क्रेच सेंटर सुबह 8 बजे से शाम 6 बजे तक खुला रहेगा, ताकि कामकाजी महिलाओं को अपने बच्चों की देखभाल में सहायता मिल सके। इन क्रेच सेंटरों में बच्चों को खेलने, सीखने और खाने-पीने के लिए आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।

Advertisement

हरियाणा सरकार ने क्रेच सेंटर में काम करने वाले कर्मचारियों के लिए भी विशेष कदम उठाए हैं। क्रेच वर्कर्स को 15,000 रुपये प्रति माह और सहायकों को 7,500 रुपये प्रति माह वेतन दिया जाएगा। इसके अलावा, 201 कार्यकर्ताओं को प्री-सर्विस प्रशिक्षण दिया जा रहा है, और 26 मध्य-स्तरीय कार्यकर्ताओं को उन्नत प्रशिक्षण दिया गया है।

आधुनिक क्रेच सेंटर खोलने की प्रक्रिया

महिला एवं बाल विकास विभाग ने मोबाइल क्रेच संगठनों के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर कर इस योजना को क्रियान्वित किया है। अब तक पहले चरण में 15 जिलों में 165 क्रेच सेंटर खोल दिए गए हैं। ये सेंटर ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों में खोले जा रहे हैं, ताकि समाज के हर तबके तक इन सेवाओं की पहुंच सुनिश्चित हो सके।