Advertisement
Advertisement
होम / CM Nayab saini on CET Exam: CET एग्जाम पर बोले सीएम नायब सैनी- “प्रथम चरण का आयोजन बहुत…”

CM Nayab saini on CET Exam: CET एग्जाम पर बोले सीएम नायब सैनी- “प्रथम चरण का आयोजन बहुत…”

BY: • LAST UPDATED : July 26, 2025
Inkhabar Haryana, CM Nayab saini on CET Exam: हरियाणा में आयोजित की जा रही कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट (CET) को लेकर राज्य सरकार पूरी सक्रियता और सतर्कता के साथ कार्य कर रही है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने शनिवार को पहले चरण की परीक्षा के सफल आयोजन पर खुशी जाहिर करते हुए प्रशासन की व्यवस्थाओं की सराहना की। उन्होंने सभी परीक्षार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

परीक्षा का पहला चरण संपन्न

शनिवार, 26 जुलाई को CET परीक्षा के पहले चरण का आयोजन राज्यभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न हुआ। हजारों की संख्या में युवा परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए। परीक्षा के दौरान सुरक्षा, निगरानी और यातायात व्यवस्था को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया। मुख्यमंत्री ने इस बात पर संतोष व्यक्त किया कि परीक्षा बिना किसी अव्यवस्था के संपन्न हुई और परीक्षार्थियों को किसी भी तरह की कठिनाई का सामना नहीं करना पड़ा।

मुख्यमंत्री ने दी प्रतिक्रिया

परीक्षा संपन्न होने के बाद मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बयान जारी करते हुए कहा कि CET परीक्षा के प्रथम चरण का आयोजन बहुत अच्छे ढंग से हुआ है। मैं इसके लिए समस्त प्रशासनिक अधिकारियों और पुलिस बल को धन्यवाद देता हूं। परीक्षा केंद्रों पर की गई व्यवस्थाएं काबिले-तारीफ रहीं। यह सुनिश्चित किया गया कि किसी भी अभ्यर्थी को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो।

Advertisement

Himmat Singh Inspection on CET Exam Center: HSSC के चेयरमैन हिम्मत सिंह ने परिक्षा केंद्रों का किया निरक्षण, एडमिट कार्ड को लेकर उठे विवाद पर बोले- “अगर आवेदन पत्र पर…”