Advertisement
Advertisement
होम / CM Nayab Saini on CET Exam in Haryana: हरियाणा में CET परीक्षा को सीएम नायब सैनी ने बताया “पर्व”, कहा- “टीमवर्क से हर…”

CM Nayab Saini on CET Exam in Haryana: हरियाणा में CET परीक्षा को सीएम नायब सैनी ने बताया “पर्व”, कहा- “टीमवर्क से हर…”

BY: • LAST UPDATED : July 28, 2025
Inkhabar Haryana, CM Nayab Saini on CET Exam in Haryana: हरियाणा में 26 और 27 जुलाई को आयोजित हुई CET एग्जाम को लेकर सीएम नायब सिंह सैनी ने एक बड़ा और उत्साहवर्धक बयान दिया है। उन्होंने इस परीक्षा को केवल एक शैक्षणिक आयोजन नहीं, बल्कि प्रदेश के युवाओं के भविष्य का उत्सव बताया। रविवार को पंचकूला स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय ‘पंच कमल’ में मुख्यमंत्री कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ‘मन की बात’ कार्यक्रम सुनने पहुंचे थे। इसी दौरान उन्होंने CET परीक्षा के सफल आयोजन पर अपनी प्रतिक्रिया दी।

परीक्षा को बनाया गया “पर्व”

सीेएम सैनी ने कहा कि हरियाणा ने इस परीक्षा को एक पर्व की तरह मनाया है। जब कोई कार्य पूरे समर्पण और टीम भावना से किया जाता है तो वह केवल चुनौती नहीं रह जाता, बल्कि सफलता की कहानी बन जाता है। प्रदेश सरकार का यह संकल्प था कि किसी भी अभ्यर्थी को परीक्षा के दौरान कोई असुविधा न हो। इसी सोच के साथ राज्यभर में व्यापक तैयारियां की गईं।

व्यवस्थाओं में कोई कसर नहीं छोड़ी गई

सीएम ने जोर देकर कहा कि सरकार ने CET परीक्षा में भाग लेने वाले लाखों युवाओं के लिए यातायात, ठहरने और सुरक्षा की पुख्ता व्यवस्था की। परीक्षा केंद्रों पर समयबद्धता और सुविधा को प्राथमिकता दी गई, ताकि हर अभ्यर्थी बिना तनाव और डर के परीक्षा दे सके। युवाओं ने खुशनुमा और सकारात्मक वातावरण में परीक्षा दी, यह हमारे लिए सबसे बड़ी उपलब्धि है।

Advertisement

सीएम ने पुलिस विभाग, रोडवेज कर्मचारियों, प्रशासनिक अधिकारियों और पूरे परीक्षा तंत्र की सराहना की। उन्होंने कहा कि इन सभी ने तन्मयता और निष्ठा से कार्य कर एक उदाहरण प्रस्तुत किया है। बिना किसी दबाव के, शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित ढंग से परीक्षा संपन्न कराना एक सामूहिक प्रयास का परिणाम है।

युवाओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना

अपने संबोधन के अंत में सीएम सैनी ने सभी परीक्षार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हरियाणा सरकार युवाओं के साथ हर कदम पर खड़ी है। हमारी सरकार का उद्देश्य केवल रोजगार देना नहीं, बल्कि योग्यताओं को पहचान देना है। CET परीक्षा इसी दिशा में एक मजबूत कड़ी है।