Advertisement
Advertisement
होम / CM Nayab Saini on Lado Lakshmi Yojana: हरियाणा की महिलाओं के लिए खुशखबरी, ‘लाडो लक्ष्मी योजना’ के तहत जल्द आएंगे खाते में रुपए, सीएम नायब सैनी का बड़ा ऐलान

CM Nayab Saini on Lado Lakshmi Yojana: हरियाणा की महिलाओं के लिए खुशखबरी, ‘लाडो लक्ष्मी योजना’ के तहत जल्द आएंगे खाते में रुपए, सीएम नायब सैनी का बड़ा ऐलान

BY: • LAST UPDATED : May 8, 2025

संबंधित खबरें

Inkhabar Haryana, CM Nayab Saini on Lado Lakshmi Yojana: हरियाणा की महिलाओं के लिए एक बड़ी राहत और खुशखबरी लेकर आए हैं मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, जिन्होंने रविवार को ‘लाडो लक्ष्मी योजना’ को लेकर अहम घोषणा की। विधानसभा चुनाव 2024 के दौरान किए गए वादे को निभाते हुए उन्होंने कहा कि बहुत जल्द प्रदेश की महिलाओं के खातों में हर माह ₹2100 की राशि ट्रांसफर होना शुरू हो जाएगी।

Mock Drill in Haryana: भारत के ऑपरेशन सिंदूर के बाद हरियाणा में सायरन बजते ही हुआ ब्लैकआउट, घंटों छाया अंधेरा

चुनावी वादा अब धरातल पर

हरियाणा विधानसभा चुनाव अक्टूबर 2024 में भारतीय जनता पार्टी ने अपने संकल्प पत्र में ‘लाडो लक्ष्मी योजना’ के तहत महिलाओं को मासिक ₹2100 की वित्तीय सहायता देने का वादा किया था। सत्ता में वापसी के बाद भाजपा सरकार ने इस योजना को लागू करने की दिशा में तेज़ी से काम किया।

Advertisement

मुख्यमंत्री सैनी ने रविवार को एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर एक पोस्ट के जरिए जानकारी दी कि हमने अपने संकल्प पत्र में बहनों को ₹2100 प्रतिमाह देने का चुनावी वादा किया था। इसके लिए बजट सत्र में ₹5000 करोड़ का प्रावधान किया गया है। योजना के अमल को लेकर काम तेजी से जारी है और बहुत जल्द महिलाओं के खाते में पैसे आने लगेंगे।

 

बजट में हुआ था प्रावधान

मार्च 2025 में पेश हरियाणा बजट में राज्य सरकार ने ‘लाडो लक्ष्मी योजना’ के लिए ₹5000 करोड़ का बजटीय प्रावधान किया था। सरकार का उद्देश्य है कि राज्य की महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत किया जाए, खासतौर पर उन परिवारों की महिलाओं को, जिनकी सामाजिक या आर्थिक स्थिति कमजोर है।

Advertisement

लेटेस्ट खबरें