Advertisement
Advertisement
होम / CM Nayab Saini: मानेसर में देश का पहला राष्ट्रीय शहरी स्थानीय निकाय सम्मेलन आयोजित, सीएम नायब सैनी ने किया उद्घाटन

CM Nayab Saini: मानेसर में देश का पहला राष्ट्रीय शहरी स्थानीय निकाय सम्मेलन आयोजित, सीएम नायब सैनी ने किया उद्घाटन

BY: • LAST UPDATED : July 3, 2025

Inkhabar Haryana, CM Nayab Saini: हरियाणा के मानेसर स्थित ICAT परिसर में बुधवार को देश का पहला राष्ट्रीय शहरी स्थानीय निकाय सम्मेलन भव्य रूप से आरंभ हुआ। सम्मेलन का उद्घाटन हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी ने किया। इस अवसर पर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला, हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविंदर कल्याण, उपाध्यक्ष डॉ. कृष्ण मिड्ढ़ा, हरियाणा सरकार के भाजपा विधायक शक्ति रानी शर्मा, कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल और राव नरबीर सिंह, तथा लोकसभा महासचिव उत्पल कुमार सिंह सहित कई प्रमुख गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

सम्मेलन की शुरुआत और उद्देश्य

सम्मेलन का मुख्य विषय है “संवैधानिक लोकतंत्र और राष्ट्र निर्माण में शहरी स्थानीय निकायों की भूमिका।” इस अवसर पर भारत के विभिन्न राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से नगर निगमों, नगर परिषदों और नगर पालिकाओं के प्रतिनिधि और अधिकारी मानेसर पहुंचे हैं। सम्मेलन का उद्देश्य न केवल स्थानीय निकायों के समक्ष आने वाली चुनौतियों पर चर्चा करना है, बल्कि उन्हें भविष्य के भारत विशेषकर ‘विकसित भारत 2047’ के दृष्टिकोण के अनुरूप दिशा देना भी है।

सीएम नायब सैनी का संबोधन

सीएम नायब सिंह सैनी ने सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि आज हम एक ऐसे विषय पर चिंतन कर रहे हैं जो भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के मार्ग में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। शहरी स्थानीय निकाय लोकतंत्र की प्राथमिक पाठशाला हैं, जहां जनप्रतिनिधियों का सीधा संवाद जनता से होता है। ये निकाय न केवल बुनियादी सुविधाएं देते हैं, बल्कि लोकतंत्र को जड़ों से मजबूत करते हैं।मुख्यमंत्री ने इस पहल के लिए लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला की सराहना करते हुए कहा कि जिस प्रकार लोकसभा में संसद का सेशन बुलाकर देश के मुद्दों पर चर्चा होती है, उसी प्रकार शहरी निकायों के इस सम्मेलन से नीति-निर्माण को जमीनी दृष्टिकोण मिलेगा। यह एक क्रांतिकारी कदम है।

Advertisement

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला की पहल

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला ने इस सम्मेलन के आयोजन में नेतृत्वकारी भूमिका निभाई। उनका मानना है कि अगर भारत को 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाना है, तो नगर निकायों को सशक्त और उत्तरदायी बनाना होगा। उन्होंने कहा कि स्थानीय निकाय देश की लोकतांत्रिक संरचना की नींव हैं।

Woman Delivery in Auto Panipat: हरियाणा में एंबुलेंस न मिलने पर ऑटोवाले ने दिखाई दरियादिली, ऑटो में महिला ने दिया बच्चे को जन्म