Advertisement
Advertisement
होम / CM Nayab Saini on PM Kisan Samman Nidhi Scheme: पंचकूला में पीएम किसान सम्मान निधि कार्यक्रम में पहुंचे सीएम नायब सैनी, किसानों को देंगे ये बड़ा तोहफा

CM Nayab Saini on PM Kisan Samman Nidhi Scheme: पंचकूला में पीएम किसान सम्मान निधि कार्यक्रम में पहुंचे सीएम नायब सैनी, किसानों को देंगे ये बड़ा तोहफा

BY: • LAST UPDATED : August 2, 2025
Inkhabar Haryana, CM Nayab Saini on PM Kisan Samman Nidhi Scheme: हरियाणा के पंचकूला जिले के सेक्टर-1 स्थित पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में आज प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।

किसानों को मिलेगा ये खास तोहफा

इस बार प्रधानमंत्री द्वारा देश के 9 करोड़ 70 लाख किसानों को कुल 20,500 करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता राशि जारी की गई। योजना के तहत पात्र किसानों के बैंक खातों में सीधे 2-2 हजार रुपये की राशि भेजी गई है, जिससे वे खरीफ सीजन की खेती से जुड़ी तैयारियों और जरूरतों को पूरा कर सकें।

ये दिग्गज नेता भी रहे मौजूद

इस अवसर पर सीएम नायब सैनी के साथ खेल मंत्री गौरव गौतम, पंचकूला के पूर्व विधानसभा अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता और पंचकूला के मेयर कुलभूषण गोयल भी मंच पर मौजूद रहे।