Advertisement
Advertisement
होम / CM Nayab Saini on Sant Kabir Das Jayanti: “संत कबीर ने अपने जन्म से नहीं कर्म से वंदनीय स्थान प्राप्त किया” – सीएम नायब सैनी

CM Nayab Saini on Sant Kabir Das Jayanti: “संत कबीर ने अपने जन्म से नहीं कर्म से वंदनीय स्थान प्राप्त किया” – सीएम नायब सैनी

BY: • LAST UPDATED : June 11, 2025
Inkhabar Haryana, CM Nayab Saini on Sant Kabir Das Jayanti: हरियाणा के सीएम नायब सैनी आज सिरसा की अनाज मंडी में आयोजित राज्य स्तरीय कबीर जयंती समारोह में शामिल हुए। इस मौके पर उन्होंने संत कबीर दास की शिक्षाओं को समाज के लिए प्रेरणास्रोत बताते हुए केंद्र व राज्य सरकार की जनहित योजनाओं का भी विस्तार से उल्लेख किया। इस दौरान मंच पर कई प्रमुख नेता और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे, जिनमें भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली, कैबिनेट मंत्री रणबीर सिंह गंगवा, मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा, राज्यसभा सदस्य सुभाष बराला, पूर्व सांसद सुनीता दुग्गल, नलवा विधायक रणवीर पनिहार और सिरसा नगर परिषद के चेयरमैन वीर शांति स्वरूप सहित अन्य गणमान्य नेता शामिल थे।

समारोह में हुआ भव्य स्वागत

समारोह की शुरुआत में सीेएम नायब सिंह सैनी का गर्मजोशी से स्वागत किया गया। लोगों ने तालियों की गड़गड़ाहट से उनका अभिनंदन किया। आयोजक पूर्व सांसद सुनीता दुग्गल ने मुख्यमंत्री को स्मृति चिन्ह और प्रतीकात्मक गदा भेंट की। इस मौके पर टोहाना के पूर्व विधायक देवेंद्र बबली और फतेहाबाद के पूर्व विधायक दूड़ाराम भी समारोह में उपस्थित रहे।

अपने संबोधन में सीएम ने सिरसा की भूमि को संतों की तपोभूमि बताते हुए कहा कि यह वह धरा है जहां अनेक संतों ने समाज को जागरूक करने का कार्य किया। उन्होंने संत कबीर दास जी की वाणी और जीवन संदेश को याद करते हुए कहा कि कबीर जी ने सत्य की खोज की, समाज की कुरीतियों पर चोट की और जाति-धर्म से ऊपर उठकर इंसानियत का मार्ग दिखाया।

Advertisement

पीएम नरेंद्र मोदी की योजनाओं का उल्लेख

सीएम सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने 11 गौरवशाली वर्ष पूरे किए हैं। इस दौरान हर वर्ग के विकास के लिए अनेक योजनाएं लागू की गईं। उन्होंने विशेष रूप से आयुष्मान भारत योजना, जनधन योजना, उज्ज्वला योजना और रोजगार सृजन के प्रयासों का उल्लेख किया। आयुष्मान योजना से 5 लाख रुपये तक का निःशुल्क इलाज संभव हुआ। 55 करोड़ से अधिक लोगों के बैंक खाते खुले। 15 करोड़ महिलाओं को मुफ्त गैस कनेक्शन दिया गया। 26000 युवाओं को सरकारी नौकरियों में नियुक्ति दी गई।

राज्य सरकार की योजनाएं और उपलब्धियां

सीएम सैनी ने हरियाणा सरकार द्वारा संचालित प्रमुख योजनाओं की जानकारी भी दी कि सफाई कर्मचारियों के लिए आयोग का गठन कर उनके अधिकारों की रक्षा की जा रही है, सीवरेज हादसों में मृतकों के परिजनों को 10 लाख रुपये की सहायता दी जाती है, गरीब बेटियों की शादी में 71,000 रुपये की शगुन राशि प्रदान की जाती है, मकान निर्माण के लिए 80,000 रुपये की सहायता दी जाती है, अब तक 76,985 लोगों को 485 करोड़ रुपये की सहायता राशि दी जा चुकी है।

नशा मुक्ति और मेडिकल कॉलेज की घोषणा

सिरसा जिले में नशा मुक्ति की दिशा में सरकार के प्रयासों को और मजबूत करते हुए सीएम ने संत साईनाथ मेडिकल कॉलेज की स्थापना की घोषणा की। इसके साथ ही एक 100-बेड का नशा मुक्ति केंद्र बनाए जाने की भी बात कही। सीएम ने कहा कि हम संत कबीर दास के दिखाए मार्ग पर चलते हुए अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति के कल्याण को प्राथमिकता दे रहे हैं। उन्होंने वंचित वर्गों को आरक्षण दिलवाने और सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने की प्रतिबद्धता दोहराई। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि हरियाणा में तीसरी बार भाजपा की सरकार बनी है, जिसमें डीएससी (दलित, शोषित, वंचित) समाज की भूमिका बेहद अहम रही है। उन्होंने संत कबीर की विचारधारा को पार्टी के सामाजिक न्याय अभियान से जोड़ा।