Advertisement
Advertisement
होम / CM Nayab Saini: गरीबों के अपने घर का सपना साकार, मुख्यमंत्री ग्रामीण आवास योजना 2.0 का पहला चरण सफल

CM Nayab Saini: गरीबों के अपने घर का सपना साकार, मुख्यमंत्री ग्रामीण आवास योजना 2.0 का पहला चरण सफल

BY: • LAST UPDATED : January 25, 2025
Inkhabar Haryana, CM Nayab Saini: हरियाणा सरकार ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री ग्रामीण आवास योजना 2.0 के तहत राज्य के 20 जिलों में 62 ग्राम और महाग्राम पंचायतों में पात्र आवेदकों को आवासीय प्लॉट आवंटित किए। इस योजना के तहत गरीब और जरुरतमंदों लोगों को अपना खुद का मकान मिला।

ड्रॉ के माध्यम से प्लॉट आवंटन

इस योजना के पहले चरण में, 4533 पात्र लाभार्थियों को ड्रॉ के माध्यम से 100-100 वर्ग गज के आवासीय प्लॉट आवंटित किए गए। जींद, कैथल, करनाल, कुरुक्षेत्र, पानीपत, भिवानी, फतेहाबाद, रोहतक, हिसार, और अन्य जिलों के पात्र लाभार्थियों को यह लाभ प्रदान किया गया। वहीं, महाग्राम पंचायत बहल के सभी पात्र आवेदकों को 50-50 वर्ग गज के प्लॉट आवंटित किए गए।

पात्र लाभार्थियों को मिला स्थायी आवास का सपना

मुख्यमंत्री ग्रामीण आवास योजना 2.0 के तहत निम्नलिखित वर्गों को प्राथमिकता दी गई:

  • घुमंतु जाति के लोग: जिनके पास स्थायी आवास नहीं है।
  •  विधवा महिलाएं: जिनके पास आवासीय भूमि नहीं है।
  •  अनुसूचित जाति के पात्र आवेदक: आर्थिक और सामाजिक सशक्तिकरण के लिए।