




हरियाणा के फरीदाबाद में चल रहे 38वें अंतरराष्ट्रीय सूरजकुंड हस्तशिल्प मेले में पहुंचे मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने यह घोषणा की। उन्होंने कहा कि दिल्ली की जनता ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर जो भरोसा जताया है, उसे सरकार पूरी तरह से निभाने का काम करेगी। उन्होंने अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधते हुए कहा कि दिल्ली की जनता से किए गए वादों को केजरीवाल सरकार पूरा करने में विफल रही है।
CM सैनी ने कहा कि विदेश जाने के नाम पर युवाओं को ठगने वाले एजेंटों को चिन्हित किया जा रहा है, और जल्द ही इन पर कानूनी शिकंजा कसा जाएगा। उन्होंने कहा कि इस समस्या को खत्म करने के लिए हरियाणा सरकार विधानसभा में नया कानून लाने जा रही है, ताकि ऐसे फर्जी एजेंटों पर सख्त कार्रवाई की जा सके और युवाओं को ठगी से बचाया जा सके।
CM सैनी ने PM नरेंद्र मोदी द्वारा चलाई जा रही आयुष्मान भारत योजना की सराहना करते हुए कहा कि भाजपा सरकार आम जनता को इसका लाभ दे रही है। उन्होंने विपक्षी इंडिया गठबंधन पर निशाना साधते हुए कहा कि जिन राज्यों में उनकी सरकार थी, वहां इस योजना को लागू नहीं किया गया। लेकिन जैसे ही वहां भाजपा की सरकार बनी, योजना को तुरंत प्रभाव से लागू कर दिया गया।




