Advertisement
Advertisement
होम / CM Nayab Singh Saini Rewari visit: रेवाड़ी में सीएम नायब सैनी की धन्यवाद रैली कल, हरियाणा को देंगे ये खास सौगात

CM Nayab Singh Saini Rewari visit: रेवाड़ी में सीएम नायब सैनी की धन्यवाद रैली कल, हरियाणा को देंगे ये खास सौगात

BY: • LAST UPDATED : June 14, 2025
Inkhabar Haryana, CM Nayab Singh Saini Rewari visit: रेवाड़ी जिले के विकास को एक नई रफ्तार मिलने जा रही है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी 15 जून, रविवार को राव तुलाराम स्टेडियम, रेवाड़ी में ‘धन्यवाद रैली’ के माध्यम से जनता को संबोधित करेंगे। इस रैली में वे लगभग 250 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन करेंगे।

सीएम के साथ कई दिग्गज नेता होंगे मंच पर

यह रैली न केवल एक राजनीतिक कार्यक्रम है, बल्कि रेवाड़ी के समग्र विकास की दिशा में एक ठोस पहल के रूप में देखी जा रही है। रैली की तैयारियों की समीक्षा रेवाड़ी विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने प्रशासनिक अधिकारियों के साथ मिलकर की। उन्होंने पत्रकारों को संबोधित करते हुए इस भव्य आयोजन की रूपरेखा साझा की। इस मौके पर केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह, स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव, पूर्व सांसद बाबा बालक नाथ, जिला अध्यक्षा वंदना पोपली सहित कई अन्य गणमान्य नेता व अधिकारी रैली में शामिल होंगे।

विकास कार्यों की सौगात

विधायक लक्ष्मण यादव के अनुसार, रैली का मुख्य उद्देश्य रेवाड़ी व आस-पास के क्षेत्रों में हाल ही में स्वीकृत और पूर्ण हुई विकास परियोजनाओं की जानकारी देना और जनता को उनके लाभ से अवगत कराना है।

Advertisement

मुख्य परियोजनाएं जिनका उद्घाटन/शिलान्यास होगा:

  •  नवनिर्मित जिला जेल रेवाड़ी का उद्घाटन
  • भाड़ावास रोड स्थित आरओबी (रेलवे ओवरब्रिज) का उद्घाटन
  •  रेवाड़ी का नया बस स्टैंड — शिलान्यास (बजट स्वीकृत, कार्य जल्द शुरू)
  • विधानसभा कोसली क्षेत्र में अब तक हुए विकास कार्यों का लोकार्पण

जनसमस्याओं को भी रखा जाएगा मंच पर

लक्ष्मण यादव ने यह भी बताया कि जिले की प्रमुख समस्याओं जैसे जलभराव और पेयजल संकट से मुख्यमंत्री को अवगत कराया जाएगा और इन समस्याओं के समाधान के लिए त्वरित कार्यवाही की मांग की जाएगी। समारोह राव तुलाराम स्टेडियम, रेवाड़ी में सुबह 9 बजे होगे। इस रैली को लेकर जिला प्रशासन और पार्टी कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह है। आयोजन स्थल पर सुरक्षा, बैठने की व्यवस्था, पानी और पार्किंग जैसी सभी सुविधाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है।

 

Mahendragarh Road Accident: महेंद्रगढ़ में सड़क दुर्घटना में 26 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत, परिवार में छाया मातम