Advertisement
Advertisement
होम / CM Saini New Helicopter: सीएम सैनी का नया हेलीकॉप्टर देखा क्या! सवार होने से पहले की पूजा अर्चना

CM Saini New Helicopter: सीएम सैनी का नया हेलीकॉप्टर देखा क्या! सवार होने से पहले की पूजा अर्चना

BY: • LAST UPDATED : November 25, 2024
Inkhabar Haryana, CM Saini New Helicopter: नायब सरकार के लिेए एक नई उपलब्धि के रुप में राज्य को नया हेलीकॉप्टर  मिला है। इस हेलीकॉप्टर की लागत 80 करोड़ रुपये है। CM नायब सिंह सैनी ने इस नए हेलीकॉप्टर का स्वागत किया तथा हेलीकॉप्टर में सवार होने से पहले विधिवत पूजा अर्चना की। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल एवं मंत्री राजेश नागर भी मौजूद थे।

पूजा अर्चना एवं मीडिया से बातचीत

CM नायब सिंह सैनी ने हेलीकॉप्टर का उद्घाटन करते हुए सबसे पहले पूजा अर्चना की। उन्होंने इस अवसर पर मीडिया से भी बातचीत की तथा सरकार की योजनाओं एवं हाल ही में आए चुनाव परिणामों पर अपने विचार साझा किए। CM ने विशेष रूप से महाराष्ट्र में भाजपा की जीत का जिक्र करते हुए कहा कि वहां की जनता ने पीएम नरेंद्र मोदी की नीतियों को स्वीकार किया है। उन्होंने इस जीत को मोदी सरकार के कार्यों की सफलता बताया तथा कहा कि मोदी जी द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का लाभ अब प्रत्येक व्यक्ति तक पहुंच रहा है।

कांग्रेस पर निशाना

नायब सिंह सैनी ने कांग्रेस पर भी तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस झूठ का सहारा लेकर लोगों को गुमराह करने की कोशिश करती है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव में भी झूठ बोलकर जनता को गुमराह करने की कोशिश की थी, लेकिन अब उनका चेहरा बेनकाब हो चुका है। उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस के नेता हमेशा झूठ बोलकर अपनी राजनीति चमकाने की कोशिश करते हैं, लेकिन अब जनता समझ चुकी है कि उनके वादे किसी काम के नहीं हैं।

हेलीकॉप्टर का महत्व

CM ने राज्य के पुराने हेलीकॉप्टर की स्थिति का भी जिक्र किया, जो अब काफी पुराना हो चुका है। उन्होंने कहा कि इस समस्या को ध्यान में रखते हुए सरकार ने नया हेलीकॉप्टर लाने का फैसला किया, ताकि प्रशासनिक कार्यों में कोई बाधा न आए। इस नए हेलीकॉप्टर से सरकार को सरकारी काम करने में और भी सुविधा होगी, खासकर उन इलाकों में जहां परिवहन की समस्या थी। मुख्यमंत्री ने इस फैसले को सफलतापूर्वक लागू करने के लिए विभाग के अधिकारियों को बधाई दी।

Advertisement

महाराष्ट्र की जीत पर खुशी

सीएम सैनी ने महाराष्ट्र में भाजपा की जीत को भी याद किया। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र की जनता इस संकल्प को दोहराने के लिए धन्यवाद की पात्र है कि  महाराष्ट्र का विकास होगा, तो भारत का भी विकास होगा। उन्होंने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को भी बधाई दी और कहा कि अब महाराष्ट्र में विकास के नए रास्ते खुलेंगे। मुख्यमंत्री ने अपने बयान में कांग्रेस पर कटाक्ष करते हुए कहा कि जब कांग्रेस के पास कहने को कुछ नहीं होता तो वह हमेशा ईवीएम को दोष देती है। लेकिन, चुनाव आयोग पूरी पारदर्शिता के साथ चुनाव कराता है और कांग्रेस ने कभी इस संस्था का सम्मान नहीं किया।