Inkhabar Haryana, CM Saini News: हरियाणा के सीएम नायब सैनी आज दिल्ली से वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन के जरिए चंडीगढ़ पहुँचे। रेलवे स्टेशन पर उनके आगमन को लेकर खासा उत्साह देखा गया। सैनी के समर्थक और आम लोग रेलवे स्टेशन पर इकट्ठा हुए और उनके साथ सेल्फी लेते हुए नज़र आए।
बता दें कि, मीडिया से बातचीत में सीएम ने वंदे भारत ट्रेन की तारीफ करते हुए इसे “आधुनिक भारत की नई पहचान” बताया। उन्होंने कहा कि यह ट्रेन न केवल हमारे रेलवे नेटवर्क को गति दे रही है, बल्कि यात्रियों के अनुभव को भी बेहतर बना रही है।
CM Saini News
महाराष्ट्र दौरे की तैयारी
सीएम ने अपने अगले दौरे के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि कल मैं महाराष्ट्र जा रहा हूँ। वहां की जनता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों पर विश्वास जताया है। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र में हाल ही में कई सकारात्मक बदलाव देखने को मिले हैं।
उन्होंने महाराष्ट्र में जलेबियों के वितरण का भी जिक्र किया और इसे पीएम मोदी की नीतियों की सफलता का प्रतीक बताते हुए कहा कि यह जनता के खुशहाली और भरोसे को दर्शाता है।