होम / CM Saini News: CM नायब सिंह सैनी ने उठाई झाड़ू, दिया स्वच्छता का संदेश

CM Saini News: CM नायब सिंह सैनी ने उठाई झाड़ू, दिया स्वच्छता का संदेश

BY: • LAST UPDATED : November 27, 2024
Inkhabar Haryana, CM Saini News: हरियाणा के CM नायब सिंह ने स्वच्छता के महत्व को लेकर समाज को जागरूक करने के उद्देश्य से बुधवार को कुरुक्षेत्र में प्रदेश स्तरीय स्वच्छता अभियान की शुरुआत की। इस अभियान का शुभारंभ शेखचिल्ली के मकबरे के पास से किया गया, जहां सीएम ने खुद झाड़ू लगाकर स्वच्छता का संदेश दिया। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे अपने आसपास की सफाई पर ध्यान दें और इसे अपने जीवन का हिस्सा बनाएं।

कुरुक्षेत्र में श्रद्धालुओं को मिले स्वच्छता  का संदेश

CM ने अपने संबोधन में स्वच्छता के महत्व को रेखांकित करते हुए कहा कि गीता की इस धरती पर से ही श्री कृष्ण ने हजारों वर्ष पहले मानवता को अमर संदेश दिया था। इस पवित्र धरती पर हमारी जिम्मेदारी बनती है कि हम इसे स्वच्छ रखें। कुरुक्षेत्र में आने वाले श्रद्धालुओं को न केवल गीता का संदेश मिले, बल्कि स्वच्छता का भी प्रेरक अनुभव हो।

इस अभियान के तहत शहर को 18 सेक्टरों में विभाजित किया गया है, जो महाभारत के 18 अध्यायों का प्रतीक हैं। प्रत्येक सेक्टर के लिए नोडल अधिकारियों की नियुक्ति की गई है और धार्मिक व सामाजिक संस्थाएं, साथ ही रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन (RWA), इस महाअभियान में सहयोग करेंगी।

स्वच्छता नागरिक की जिम्मेदारी

CM ने कहा कि स्वच्छता केवल एक सरकारी अभियान नहीं, बल्कि हर नागरिक की जिम्मेदारी है। उन्होंने जनता से अपील की कि वे स्वच्छता के इस अभियान को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाएं। उन्होंने कहा कि कुरुक्षेत्र न केवल हरियाणा का, बल्कि पूरे देश का गौरव है और इसकी स्वच्छता का संदेश दुनियाभर में जाना चाहिए।