




Inkhabar Haryana, CM Saini News: हरियाणा के सीएम नायब सैनी ने सिरसा में आयोजित एक कार्यक्रम में कई महत्वपूर्ण घोषणाएं की है। इस अवसर पर उन्होंने सिरसा की पवित्र भूमि पर आकर भूमि पूजन करने का सौभाग्य प्राप्त होने की बात कही और सिरसा के लोगों को इस अवसर पर बधाई दी।
CM Saini News: CM नायब सिंह सैनी का कल सिरसा और गुरुग्राम दौरा, इन प्रमुख बैठकों में होंगे शामिल
मुख्यमंत्री ने कहा कि सिरसा में बनने वाला मेडिकल कॉलेज, क्षेत्रवासियों के लिए एक बड़ा वरदान साबित होगा। इस मेडिकल कॉलेज में 100 मेडिकल सीटें होंगी और इसका निर्माण 22 एकड़ में किया जा रहा है। इसका कुल बजट 1200 करोड़ रुपये होगा, जो इसे एक महत्वपूर्ण परियोजना बनाता है। उन्होंने इस कॉलेज को एक मील का पत्थर बताते हुए कहा कि इससे क्षेत्र के लोगों को चिकित्सा शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिलेगा।
मुख्यमंत्री ने अपनी सरकार के स्वास्थ्य संबंधी प्रयासों को भी रेखांकित किया। उन्होंने बताया कि अब हर जिले में एक मेडिकल कॉलेज स्थापित करने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और प्रदेश में मेडिकल कॉलेज की संख्या 15 हो चुकी है। इसके अलावा, उन्होंने चिरायु योजना का जिक्र करते हुए कहा कि इससे हर गरीब व्यक्ति को ₹5 लाख तक का स्वास्थ्य बीमा मिलेगा।
मुख्यमंत्री ने डबल इंजन की सरकार के तहत राज्य में हुए तेज विकास का उल्लेख करते हुए कहा कि पिछले 10 वर्षों में राज्य में विकास की गति बढ़ी है। उन्होंने यह भी कहा कि इस परियोजना से सिरसा के बच्चों को मेडिकल शिक्षा का अवसर मिलेगा और मेडिकल कॉलेज का भवन अगले दो वर्षों में बनकर तैयार हो जाएगा। उन्होनें सिरसा की जनता को भरोसा दिलाया कि उनकी सरकार स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में सभी जरूरी उपायों को सुनिश्चित करने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है।




