Advertisement
Advertisement
होम / CM Saini News: “चंडीगढ़ पर हरियाणा का…”, सीएम सैनी ने भगवंत मान पर साधा निशाना

CM Saini News: “चंडीगढ़ पर हरियाणा का…”, सीएम सैनी ने भगवंत मान पर साधा निशाना

BY: • LAST UPDATED : November 15, 2024

Inkhabar Haryana, CM Saini News: हरियाणा के सीएम सैनी ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान पर निशाना साधा और चढ़ीगढ़ पर पंजाब के साथ हरियाणा का भी हक बताया। उन्होंने पंजाब के सीएम भगवंत मान से अपील की कि वे राजनीति से ऊपर उठकर काम करें और राज्य के लोगों के हित में काम करें, बजाय इसके कि वे बेवजह के मुद्दों पर लोगों का ध्यान भटकाएं।

BJP Membership Campaign: बडौली ने किया गुरुग्राम दौरा, सदस्यता अभियान की प्रगति पर जताया आभार

चंडीगढ़ साझा संपत्ति

मुख्यमंत्री सैनी ने कहा कि चंडीगढ़ एक साझा संपत्ति है और इसे दोनों राज्यों के बीच समान रूप से बांटा जाना चाहिए। पंजाब के मुख्यमंत्री को अब राजनीति से ऊपर उठकर इस मसले पर ठोस कदम उठाने चाहिए।

Advertisement

उन्होंने पंजाब सरकार को किसान मुद्दे पर भी घेरते हुए कहा कि पंजाब सरकार ने किसानों की फसलों की MSP पर खरीदारी नहीं की है। पंजाब में किसानों को अब तक इसका फायदा नहीं मिल पाया। पंजाब के किसान अब हरियाणा के किसानों से बहुत आगे बढ़ चुके हैं और वे हरियाणा को ‘पानी’ देने का भी इच्छुक हैं।

पंजाब के सीएम लोगों को कर रहे गुमराह

सैनी ने SYL (सतलुज-यमुना लिंक) नहर पर भी तीखा हमला किया और आरोप लगाया कि पंजाब के मुख्यमंत्री पहले भी इस मुद्दे पर पंजाब के लोगों को गुमराह कर चुके हैं और अब भी उन्हीं पुराने रास्तों पर चलकर लोगों को भटका रहे हैं। उन्होंने कहा कि SYL पर पंजाब के मुख्यमंत्री ने पहले पंजाब के लोगों को गलत जानकारी दी और अब भी वही काम कर रहे हैं। यह सिर्फ राजनीति की चाल है, जबकि लोगों को सच्चाई से अवगत कराने की जरूरत है।

पंजाब सरकार किसानों के हित में करे काम

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पंजाब के किसानों की ओर इशारा करते हुए कहा कि पंजाब हमारा बड़ा भाई है और हमें उनसे बहुत कुछ सीखने को मिलता है। लेकिन, हम चाहते हैं कि पंजाब सरकार अपने किसानों के हित में काम करे और हरियाणा के साथ मिलकर साझा समस्याओं का हल निकाले।

 

CM Saini News: सैनी ने किसानों के लिए जारी की बोनस की दूसरी किस्त, पंजाब सरकार पर कसा तंज