




Inkhabar Haryana, CM Saini News: हरियाणा के नायब सिंह सैनी सरकार ने दीपावली के अवसर पर प्रदेश के 6 सीनियर IPS अधिकारियों को प्रमोशन का तोहफा दिया है। इस फैसले से प्रशासन में नई ऊर्जा आने की उम्मीद है और सब के बीच खुशी की लहर दौड़ चुंकी है।
Police Uniform: पद और काम के हिसाब से मिलेगी जवानों को वर्दी, हरियाणा में हुआ नया आदेश जारी
1992 बैच के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक ओम प्रकाश सिंह और अजय सिंघल को DGP का रैंक दिया गया है। वहीं, 1998 बैच के चार आईपीएस अधिकारियों, विकास कुमार अरोड़ा, सौरभ सिंह, हरदीप सिंह दून और राजेंद्र कुमार को अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक के पद पर पदोन्नत किया गया है। गृह सचिव अनुराग रस्तोगी ने इन सभी अधिकारियों की पदोन्नति के आदेश जारी किए हैं।
ओम प्रकाश सिंह को हरियाणा राज्य नशा नियंत्रण बोर्ड की जिम्मेदारी सौंपी गई है, जबकि अजय सिंघल रेलवे और कमांडो (मुख्यालय) का कार्यभार संभालेंगे। विकास कुमार अरोड़ा को पुलिस आयुक्त गुरुग्राम की जिम्मेदारी दी गई है, वहीं सौरभ सिंह को सुरक्षा और सीआईडी का कार्यभार सौंपा गया है। हरदीप सिंह दून कानून एवं व्यवस्था के मामलों में कार्य करेंगे, और राजेंद्र कुमार को दक्षिण रेंज रेवाड़ी के आईजी का कार्यभार सौंपा गया है।
इस मौके पर, मुख्यमंत्री ने आईएएस विकास गुप्ता को मानव संसाधन सूचना विभाग के आयुक्त एवं सचिव का पद सौंपा है, जिसमें उन्हें अपने वर्तमान कार्यभार के साथ-साथ यह अतिरिक्त जिम्मेदारी भी निभानी होगी। आईएएस जे गणेशन को हरियाणा परिवार पहचान प्राधिकरण का चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर नियुक्त किया गया है।
सरकार ने आयुष विभाग में भी सुधार की दिशा में कदम उठाया है। होम्योपैथी एवं यूनानी स्वास्थ्य देखभाल सेवाओं को बढ़ावा देने के लिए, 1085 नवसृजित आयुर्वेदिक मेडिकल ऑफिसर के पदों में से 204 को पुनः नामित किया जाएगा। इसमें 120 पद होम्योपैथिक चिकित्सा अधिकारियों के लिए और 84 पद यूनानी चिकित्सा अधिकारियों के लिए होंगे।
9th Ayurveda Day: आयुर्वेद दिवस पर डीजीपी शत्रुजीत कपूर ने कहा, “सकारात्मक सोच के साथ…”




