




सरकार ने स्पष्ट किया है कि सूचना देने वाले व्यक्तियों की पहचान और जानकारी पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी। इसका उद्देश्य नागरिकों को निडर होकर ऐसे अपराधों की जानकारी देने के लिए प्रेरित करना है।
मुख्यमंत्री ने नशा तस्करी के खिलाफ भी ठोस कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि नशे की समस्या को जड़ से समाप्त करने के लिए एक विशेष पोर्टल विकसित किया जाए। इस पोर्टल पर नागरिक नशा तस्करी की जानकारी गुप्त रूप से साझा कर सकेंगे। इस पहल के तहत भी सूचना देने वाले व्यक्तियों को सरकार द्वारा पुरस्कृत किया जाएगा।
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि इस तरह की पहल से जनता और सरकार के बीच सहभागिता बढ़ेगी और अपराधियों पर प्रभावी कार्रवाई की जा सकेगी। टैक्स चोरी और नशा तस्करी जैसे अपराधों के विरुद्ध प्रदेश सरकार की यह योजना समाज को स्वच्छ और पारदर्शी बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम है।




