Inkhabar Haryana, CNG pump protest in Gurugram: गुरुग्राम के पॉश और घनी आबादी वाले इलाके गोल्फ कोर्स रोड स्थित सेक्टर-53 की हाई-राइज़ सोसाइटी पार्श्वनाथ एक्सोटिका के निवासियों ने रविवार को एक शांतिपूर्ण लेकिन प्रभावी प्रदर्शन कर प्रशासन का ध्यान अपनी चिंता की ओर खींचा। प्रदर्शन का कारण था सोसाइटी के बिल्कुल पास प्रस्तावित सीएनजी पंप की स्थापना, जिसे स्थानीय लोग सुरक्षा और पर्यावरण के लिहाज़ से खतरनाक मान रहे हैं।
CNG स्टेशन के विरोध में सड़कों पर उतरे लोग
इस विरोध प्रदर्शन की अगुआई Exotica Condominium Owners Association (ECOA) ने की, जिसमें सोसाइटी के लगभग 789 से अधिक परिवारों ने एकजुट होकर भाग लिया। महिलाओं, बुजुर्गों और बच्चों सहित बड़ी संख्या में लोग सड़क पर उतर आए। ECOA के अध्यक्ष अशोक सिंघल ने कहा कि सोसाइटीवासी विकास के खिलाफ नहीं हैं, लेकिन सुरक्षा सर्वोपरि है। उन्होंने ज़ोर देकर कहा कि इतनी घनी आबादी वाले इलाके में सीएनजी स्टेशन बनाना न केवल खतरनाक है, बल्कि इससे वायु प्रदूषण और आपदा प्रबंधन से जुड़े कई नियमों का भी उल्लंघन हो सकता है।
कैबिनेट मंत्री राव नरबीर से मिले लोग
प्रदर्शन के बाद प्रतिनिधिमंडल ने हरियाणा सरकार के कैबिनेट मंत्री राव नरबीर सिंह से मुलाकात की और अपनी चिंताएं सीधे तौर पर साझा कीं। मंत्री ने निवासियों को आश्वासन दिया कि उनकी शिकायतों पर गंभीरता से विचार किया जाएगा और सभी आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।
प्रदूषण, विस्फोट और आपात स्थितियों का डर
ECOA के सचिव रजनीश मगन ने स्पष्ट किया कि प्रदर्शन पूरी तरह शांतिपूर्ण था और इसका उद्देश्य केवल संबंधित एजेंसियों का ध्यान आकर्षित करना था। उन्होंने बताया कि पंप स्थापित करने से पहले न तो कोई जनसुनवाई हुई और न ही सोसाइटी को सूचित किया गया। उन्होंने चिंता जताई कि इस तरह की परियोजना के चलते गैस रिसाव या आकस्मिक विस्फोट जैसी घटनाएं कभी भी हो सकती हैं, जिससे सैकड़ों जानों को खतरा हो सकता है।
रेजिडेंट्स की भावनाएं और मांग