Advertisement
Advertisement
होम / Collector Rates in Haryana: हरियाणा में कलेक्टर रेट लागू, जानें जमीनों की कीमतों में कितनी हुई बढ़ोतरी

Collector Rates in Haryana: हरियाणा में कलेक्टर रेट लागू, जानें जमीनों की कीमतों में कितनी हुई बढ़ोतरी

BY: • LAST UPDATED : August 1, 2025
Inkhabar Haryana, Collector Rates in Haryana: हरियाणा सरकार ने आज 1 अगस्त 2025 से फरीदाबाद जिले में नए कलेक्टर रेट लागू कर दिए हैं। इससे पहले वीरवार को सांपला सहित कई ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में संशोधित रेट्स की अधिसूचना जारी की गई थी। इस संशोधन का उद्देश्य तेजी से विकसित हो रहे इलाकों में रियल एस्टेट और भूमि खरीद-बिक्री को मौजूदा बाजार दरों के करीब लाना है।

ग्रामीण क्षेत्रों में भी बढ़ा जमीन का मूल्य

शुरुआत करें तो फरीदाबाद के साथ-साथ सांपला कस्बे और इसके आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में जमीनों की कीमतों में उल्लेखनीय वृद्धि देखी गई है। जहां पहले एक एकड़ कृषि भूमि का कलेक्टर रेट 23 लाख रुपये था, अब वह बढ़कर 25 लाख रुपये तक पहुंच गया है। यह लगभग 8.7 प्रतिशत की बढ़ोतरी मानी जा रही है। फरीदाबाद शहर के अधिकांश इलाकों में कलेक्टर रेट में 10 से 20 प्रतिशत तक की वृद्धि दर्ज की गई है। हालांकि, कुछ चुनिंदा क्षेत्रों में यह वृद्धि तुलनात्मक रूप से कम रखी गई है ताकि स्थानीय विकास के साथ संतुलन बनाए रखा जा सके।

नेशनल हाईवे के किनारे की जमीन हुई और महंगी

नेशनल हाईवे से सटे क्षेत्रों की भूमि की कीमतों में अपेक्षाकृत ज्यादा वृद्धि दर्ज की गई है। जहां पहले यह जमीन 1.20 करोड़ रुपये प्रति एकड़ की दर से तय थी, वहीं अब इसका नया कलेक्टर रेट 1.40 करोड़ रुपये कर दिया गया है। इसका सीधा असर यहां के रियल एस्टेट प्रोजेक्ट्स और औद्योगिक विकास पर पड़ सकता है। सिर्फ कृषि और व्यावसायिक जमीन ही नहीं, बल्कि रिहायशी प्लॉट्स की कीमतें भी बढ़ा दी गई हैं। रिहायशी भूमि के लिए जहां पहले रेट 6,000 रुपये प्रति वर्ग गज था, अब वह 6,600 रुपये तक कर दिया गया है यानी 10 प्रतिशत की सीधी बढ़ोतरी।