Advertisement
Advertisement
होम / COVID case increase in Gurugram: हरियाणा के इस जिले में कोरोना के 7 नए केस आए सामने, प्रशासन ने लोगों ले की ये अपील

COVID case increase in Gurugram: हरियाणा के इस जिले में कोरोना के 7 नए केस आए सामने, प्रशासन ने लोगों ले की ये अपील

BY: • LAST UPDATED : June 16, 2025
Inkhabar Haryana, COVID case increase in Gurugram: कोरोना वायरस का खतरा एक बार फिर से गुरुग्राम शहर में सिर उठाने लगा है। सोमवार को जिले में कोरोना संक्रमण के 7 नए मामले सामने आए हैं, जिससे चिंता की लहर दौड़ गई है। स्वास्थ्य विभाग ने इस संबंध में आधिकारिक जानकारी साझा की है।

274 सैंपल में 7 पॉजिटिव केस

आज कुल 274 कोरोना सैंपल लिए गए, जिनमें से 2 पुरुष और 5 महिलाएं संक्रमित पाई गईं। सभी मरीजों की उम्र 26 से 38 वर्ष के बीच है, और किसी भी संक्रमित की ट्रैवल हिस्ट्री नहीं पाई गई है। राहत की बात यह है कि सभी मरीजों को होम आइसोलेशन में रखा गया है और उनकी स्थिति सामान्य बताई जा रही है।

इन इलाकों से सामने आए केस

स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, नए मामलों में से दो केस सेक्टर 43 से मिले हैं। इसके अलावा सेक्टर 41, सेक्टर 17, सेक्टर 23, सेक्टर 7 और सेक्टर 70A से एक-एक मामला रिपोर्ट हुआ है। यह दर्शाता है कि संक्रमण अब शहर के विभिन्न हिस्सों में फैल रहा है, जिसके चलते प्रशासन अतिरिक्त सतर्कता बरत रहा है।

Advertisement

गुरुग्राम में अब तक कुल 155 कोरोना पॉजिटिव केस सामने आ चुके हैं। इनमें से 118 मरीज स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हो चुके हैं, जबकि 37 एक्टिव केस फिलहाल मौजूद हैं। स्वास्थ्य विभाग लगातार निगरानी और जांच कार्य में जुटा हुआ है।

प्रशासन की अपील

जिला प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे अनावश्यक भीड़भाड़ से बचें, मास्क पहनें, हाथों को नियमित रूप से सैनिटाइज करें और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें। संक्रमण की चेन को तोड़ने के लिए यह बेहद जरूरी है कि हर नागरिक जिम्मेदारी से नियमों का पालन करे।