Inkhabar Haryana, CWC: कांग्रेस कार्यसमिति (CWC) की बैठक शुक्रवार को चार घंटे तक चली, जिसमें देश के मौजूदा राजनीतिक हालात और आगामी चुनावी रणनीतियों पर चर्चा की गई। बैठक में पार्टी ने आगामी संसद के शीतकालीन सत्र में अडानी मामले और मणिपुर हिंसा जैसे मुद्दों को जोर-शोर से उठाने का संकल्प लिया।
बलगांव में आयोजित होगी गांधी जी की पुण्यतिथि
बैठक के बाद कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने प्रेस को जानकारी देते हुए बताया कि महात्मा गांधी की 100वी पुण्यतिथि बालगांव में विशेष आयोजन के साथ मनाई जाएगी। इसके अलावा, चुनावी राज्यों में पार्टी की तैयारियों और संगठनात्मक मजबूती पर भी विचार-विमर्श हुआ।
परिणाम कांग्रेस के उम्मीदों के विपरित
के.सी. वेणुगोपाल ने हरियाणा में पार्टी के हालिया प्रदर्शन पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि परिणाम पार्टी की उम्मीदों के विपरीत रहे। उन्होंने कहा, “हरियाणा में भारी अंतर से कांग्रेस की सरकार बननी चाहिए थी, लेकिन ऐसा नहीं हो पाया।” उन्होंने आश्वासन दिया कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे जल्द ही राज्यवार प्रदर्शन की विस्तृत समीक्षा पूरी करेंगे और संगठनात्मक ढांचे को सुधारने के लिए आवश्यक कदम उठाएंगे।
बैठक में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने चुनावी राज्यों में राजनीतिक रणनीतियों और आगामी चुनौतियों पर गहन चर्चा की। कांग्रेस ने यह स्पष्ट कर दिया है कि वह आगामी सत्र और चुनावी अभियान में राष्ट्रीय और सामाजिक मुद्दों को लेकर आक्रामक रुख अपनाएगी।