Advertisement
Advertisement
होम / Deepak Hooda rescued by Uttarakhand Police: हरिद्वार में हुआ चमत्कार, अर्जुन अवार्डी दीपक हुड्डा को मौत के मुंह से इस तरह खींच लाई उत्तराखंड पुलिस, जानें पूरी खबर

Deepak Hooda rescued by Uttarakhand Police: हरिद्वार में हुआ चमत्कार, अर्जुन अवार्डी दीपक हुड्डा को मौत के मुंह से इस तरह खींच लाई उत्तराखंड पुलिस, जानें पूरी खबर

BY: • LAST UPDATED : July 24, 2025
Inkhabar Haryana, Deepak Hooda rescued by Uttarakhand Police: भारतीय कबड्डी टीम के पूर्व कप्तान, अर्जुन अवार्डी और भाजपा नेता दीपक हुड्डा के साथ मंगलवार को हरिद्वार में बड़ा हादसा होते-होते बच गया। शिवरात्रि के शुभ अवसर पर गंगा स्नान के दौरान उनका पैर फिसला और वह गंगा के तेज बहाव में बहने लगे। सौभाग्यवश, मौके पर तैनात उत्तराखंड पुलिस की सतर्कता और तत्परता ने उनकी जान बचा ली। इस पूरे रेस्क्यू ऑपरेशन का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

शिवरात्रि पर हरिद्वार पहुंचे थे दीपक हुड्डा

रोहतक निवासी दीपक हुड्डा हर साल की तरह इस बार भी शिवरात्रि के पावन पर्व पर अपने परिजनों के साथ हरिद्वार पहुंचे थे। बताया जा रहा है कि वह सुबह गंगा घाट पर स्नान कर रहे थे और किनारे पर बैठे हुए थे। तभी अचानक गंगा में बहाव तेज हो गया। इसी दौरान उनका संतुलन बिगड़ा और उनका पैर फिसल गया, जिससे वे गहरे पानी में बहने लगे।

40वीं वाहिनी की टीम ने रेस्क्यू कर बचाई जान

घटना की सूचना मिलते ही उत्तराखंड पुलिस की 40वीं वाहिनी की टीम मौके पर सक्रिय हुई। बिना समय गंवाए रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया और कुछ ही मिनटों में दीपक हुड्डा को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। स्थानीय पुलिस द्वारा इस रेस्क्यू की पूरी प्रक्रिया का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया गया, जो देखते ही देखते वायरल हो गया।

Advertisement

यह किसी चमत्कार से कम नहीं- दीपक

बचाव के बाद मीडिया से बातचीत में दीपक हुड्डा ने अपनी भावनाएं व्यक्त करते हुए कहा कि मैं भगवान शिव और उत्तराखंड पुलिस का तहे दिल से शुक्रगुजार हूं। यह मेरी दूसरी जिंदगी है। उस पल को मैं कभी नहीं भूल सकता। यह किसी चमत्कार से कम नहीं था। उन्होंने कहा कि गंगा का बहाव बेहद तेज था और अगर उत्तराखंड पुलिस मौके पर तत्पर न होती, तो बड़ी अनहोनी हो सकती थी।

वीडियो देख भावुक हुए लोग

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि किस तरह हुड्डा बहाव में फंसते जा रहे हैं और पुलिसकर्मी जान जोखिम में डालते हुए उन्हें सुरक्षित बाहर निकालते हैं। यह वीडियो देखते ही देखते हज़ारों लोगों तक पहुंच गया, और लोग उत्तराखंड पुलिस की बहादुरी की जमकर सराहना कर रहे हैं।