Inkhabar Haryana, Delhi Election 2025 Result: दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 के शुरुआती रुझान सामने आ गए हैं और राजनीतिक माहौल गर्म हो चुका है। आम आदमी पार्टी और BJP के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिल रहा है, जबकि कांग्रेस भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराने की कोशिश कर रही है। इस चुनाव में सबसे ज्यादा नजरें अरविंद केजरीवाल की नई दिल्ली विधानसभा सीट पर टिकी हुई हैं, फिलहाल वो अपनी सीट से काफी पीछे चल रहें है।
बीजेपी का प्रदर्शन
मतगणना के अनुसार, बीजेपी 44 सीट, आप 25 और कांग्रेस 1 सीट पर है। बीजेपी अब तक 37 सीटों पर आगे चल रही है। यह आंकड़ा बीजेपी के लिए उत्साहजनक है क्योंकि पिछले चुनाव में पार्टी को सिर्फ 8 सीटें मिली थीं। बीजेपी ने इस बार दिल्ली चुनाव में पूरी ताकत झोंक दी है और राष्ट्रीय मुद्दों के साथ-साथ लोकल मुद्दों को भी जोर-शोर से उठाया है।
आम आदमी पार्टी की स्थिति
अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी अब तक 25 सीटों पर आगे चल रही है। पिछली बार दिल्ली में 62 सीटें जीतने वाली AAP इस बार भी अपनी पकड़ बनाए रखना चाहती है। पार्टी ने इस चुनाव में बिजली, पानी, शिक्षा और स्वास्थ्य को मुख्य मुद्दा बनाया था। हालांकि, शुरुआती रुझान बताते हैं कि पार्टी को इस बार बीजेपी से कड़ी चुनौती मिल रही है।
कांग्रेस की स्थिति
दिल्ली में कांग्रेस लगातार कमजोर होती जा रही है, लेकिन शुरुआती रुझानों के मुताबिक, इस बार उसने एक सीट पर बढ़त बनाई है। कांग्रेस को अपनी खोई हुई जमीन वापस पाने के लिए काफी मेहनत करनी होगी।