Advertisement
Advertisement
होम / Delhi Election Result 2025: दिल्ली विधानसभा चुनाव में रमेश बिधुड़ी का दावा, कहा-“झूठे वादों की राजनीति का अंत निकट”

Delhi Election Result 2025: दिल्ली विधानसभा चुनाव में रमेश बिधुड़ी का दावा, कहा-“झूठे वादों की राजनीति का अंत निकट”

BY: • LAST UPDATED : February 8, 2025
Inkhabar Haryana, Delhi Election Result 2025: दिल्ली विधानसभा चुनावों में इस बार राजनीति गरमाई हुई है, जहां बीजेपी और AAP के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिल रहा है। बीजेपी उम्मीदवार और सांसदों का दावा है कि दिल्ली की जनता अब बदलाव चाहती है और अरविंद केजरीवाल की सरकार को उनके झूठे वादों और खोखले दावों की सजा देने के लिए तैयार है।

रमेश बिधूड़ी का केजरीवाल पर निशाना

बीजेपी उम्मीदवार रमेश बिधूड़ी ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि पिछले दो चुनावों में वे मुफ्त सुविधाओं और झूठे वादों के सहारे सत्ता में आए थे, लेकिन अब जनता उनके असली चेहरे को पहचान चुकी है। उन्होंने कहा कि केजरीवाल दो बार इसलिए जीते क्योंकि उन्होंने मुफ्त में सामान बांटा और झूठे वादे किए। लेकिन पिछले 10 सालों में उनकी पोल खुल गई। अगर कालकाजी के लोग विकास चाहते हैं, तो वे आतिशी को विदाई देंगे। यह बढ़त (कालकाजी से) कालकाजी के लोगों का आशीर्वाद है। केजरीवाल ने पिछले 10 सालों में दिल्ली में कोई काम नहीं किया। मेरा मानना है कि आपदा खत्म हो रही है और भाजपा सत्ता में आएगी। हम यहां जनता की सेवा करने के लिए हैं, सीएम जैसे किसी पद के लिए नहीं।

“केजरीवाल को मिल रही सजा” – प्रवीण खंडेलवाल

बीजेपी सांसद प्रवीण खंडेलवाल ने भी अरविंद केजरीवाल और उनकी पार्टी पर तीखा हमला बोला। उनका कहना था कि दिल्ली की जनता अब बदलाव चाहती है और बीजेपी को एक मौका देने के लिए तैयार है। उन्होंने कहा कि एक ओर लोगों ने बीजेपी की अन्य राज्य सरकारों के कार्यों को देखा और दूसरी तरफ अरविंद केजरीवाल थे, जिन्होंने 10 साल तक झूठ बोलने के अलावा कुछ नहीं किया। दोनों की तुलना करने के बाद जनता ने प्रधानमंत्री मोदी को अपना समर्थन और वोट दिया। इसके कारण आज बीजेपी दिल्ली में अपनी सरकार बनाने जा रही है। हम दिल्ली में विकास की एक नई कहानी लिखेंगे। दिल्ली की जनता अरविंद केजरीवाल को उनके किए की बड़ी सजा देने जा रही है।”

क्या दिल्ली में बदलने जा रहा है सत्ता का समीकरण?

दिल्ली में पिछले दो विधानसभा चुनावों में आम आदमी पार्टी को भारी बहुमत मिला था, लेकिन इस बार समीकरण बदलते नजर आ रहे हैं। बीजेपी नेताओं का दावा है कि केजरीवाल सरकार का जादू अब खत्म हो रहा है और जनता विकास के लिए भाजपा का समर्थन करेगी।