Advertisement
Advertisement
होम / Delhi Metro fare hike 2025: दिल्ली मेट्रो का नया किराया लागू, बहादुरगढ़ के तीनों स्टेशनों से महंगा होगा सफर

Delhi Metro fare hike 2025: दिल्ली मेट्रो का नया किराया लागू, बहादुरगढ़ के तीनों स्टेशनों से महंगा होगा सफर

BY: • LAST UPDATED : August 25, 2025
Inkhabar Haryana, Delhi Metro fare hike 2025: दिल्ली-एनसीआर की लाइफलाइन मानी जाने वाली दिल्ली मेट्रो का सफर सोमवार से थोड़ा महंगा हो गया है। दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) ने किराए में बढ़ोतरी की घोषणा की है। सामान्य लाइनों पर 1 से 4 रुपए तक और एयरपोर्ट लाइन पर 5 रुपए तक का इजाफा किया गया है। इस फैसले से रोजाना मेट्रो का इस्तेमाल करने वाले लाखों यात्रियों की जेब पर असर पड़ेगा। झज्जर जिले के बहादुरगढ़ से दिल्ली आने-जाने वाले यात्रियों को भी अब अधिक किराया देना होगा।

बहादुरगढ़ से मेट्रो सफर होगा महंगा

बहादुरगढ़ में तीन प्रमुख मेट्रो स्टेशन पंडित श्रीराम शर्मा, बहादुरगढ़ सिटी और ब्रिगेडियर होशियार सिंह से हजारों यात्री रोजाना दिल्ली के लिए सफर करते हैं। अब इन यात्रियों को बढ़े हुए किराए के हिसाब से टिकट लेना होगा। हालांकि, स्मार्ट कार्ड का इस्तेमाल करने वाले यात्रियों को अभी भी 10% की छूट दी जाएगी, जिससे उन्हें कुछ राहत मिलेगी।

किराए की नई दरें

  • 0 से 2 किलोमीटर तक किराया अब 10 रुपए से बढ़कर 11 रुपए हो गया है।
  • 2 से 5 किलोमीटर तक का सफर 20 रुपए से बढ़कर 21 रुपए में पड़ेगा।
  • 5 से 12 किलोमीटर तक की दूरी के लिए किराया 30 रुपए से बढ़कर 32 रुपए हो गया है।
  • 12 से 21 किलोमीटर तक यात्रा करने वालों को अब 40 की बजाय 43 रुपए देने होंगे।
  • 21 से 32 किलोमीटर का सफर 50 रुपए से बढ़कर 54 रुपए में पड़ेगा।

कब हुआ था आखिरी बदलाव?

दिल्ली मेट्रो में इससे पहले साल 2017 में किराए में बदलाव किया गया था। करीब आठ साल बाद एक बार फिर डीएमआरसी ने किराए को बढ़ाने का फैसला लिया है।

Advertisement

यात्रियों को कब मिलेगी राहत?

डीएमआरसी ने बताया कि राष्ट्रीय छुट्टियों पर यात्रियों को किराए में 1 रुपए की छूट दी जाएगी। इसके अलावा स्मार्ट कार्ड उपयोगकर्ताओं को पहले की तरह छूट का फायदा मिलता रहेगा।

 

Naina Chautala on Manisha Death Case: “कानून व्यवस्था ठीक होती तो बेटियों को मार कर खेतों में ना फैंकते”- नैना चौटाला