




Inkhabar Haryana, Dengue Case in Sirsa: सिरसा जिला में डेंगू के मामलों में लगातार बढ़ोतरी देखी जा रही है। अब तक कुल 241 डेंगू के मरीज सामने आ चुके हैं। एक सप्ताह में ही 40 नए डेंगू के मामले दर्ज हुए हैं, जिससे स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन की चिंताएं बढ़ गई हैं।
National Health Mission: हरियाणा में जल्द ही NHM के तहत होगीं इतनी भर्ती
आज सिरसा में 4 नए डेंगू के मामले सामने आए, जिससे यह स्पष्ट हो गया है कि संक्रमण तेजी से फैल रहा है। फिलहाल, 19 मरीजों का इलाज विभिन्न सरकारी और निजी अस्पतालों में किया जा रहा है।
डेंगू के मामलों में वृद्धि के बाद स्वास्थ्य विभाग की तैयारियों और प्रयासों पर सवाल खड़े होने लगे हैं। विभाग की नाकामी को लेकर सिरसा वासियों में चिंता व्याप्त है, क्योंकि डेंगू के मामलों के बढ़ने के बाद भी विभाग का कामकाज संतोषजनक नजर नहीं आ रहा है।
स्वास्थ्य विभाग ने बढ़ते मामलों के मद्देनजर अपनी टीमों को सक्रिय कर दिया है। फिलहाल, 55 टीमें फील्ड में काम कर रही हैं और अब तक 1500 लोगों के सैंपल लिए गए हैं। इसके साथ ही, 1450 जगहों पर लारवा मिलने पर विभाग ने नोटिस जारी किए हैं।
डेंगू के बढ़ते मामलों के कारण स्वास्थ्य विभाग ने शहर में फॉगिंग का अभियान तेज़ कर दिया है। फॉगिंग की प्रक्रिया को और गति दी जा रही है ताकि मच्छरों के प्रजनन को रोका जा सके और संक्रमण के फैलने की गति कम की जा सके।
सिरसा जिले में डेंगू के बढ़ते मामलों से स्थानीय लोगों की चिंताएं बढ़ गई हैं। लोगों का कहना है कि स्वास्थ्य विभाग की ओर से की जा रही कार्रवाई में कमी दिखाई दे रही है और उन्होंने प्रशासन से शीघ्र प्रभावी कदम उठाने की अपील की है।
Traffic police Corruption: गजब! पंचकूला ट्रैफिक पुलिस का भ्रष्टाचारी खेल, जानें पूरा मामला




