Advertisement
Advertisement
होम / Devender Attri: “बदमाश बदमाशी छोड़ दें या हरियाणा”,  उचाना में व्यापारी की दुकान पर हुई गोली बारी पर बीजेपी विधायक देवेंद्र अत्री का दिखा रोद्र रुप

Devender Attri: “बदमाश बदमाशी छोड़ दें या हरियाणा”,  उचाना में व्यापारी की दुकान पर हुई गोली बारी पर बीजेपी विधायक देवेंद्र अत्री का दिखा रोद्र रुप

BY: • LAST UPDATED : May 28, 2025
Inkhabar Haryana, Devender Attri: हरियाणा के उचाना क्षेत्र में हाल ही में हुई फायरिंग की घटना ने क्षेत्र के व्यापारियों और आमजन में दहशत का माहौल बना दिया है। मंगलवार देर शाम बाइक सवार बदमाशों ने रजबाहा रोड स्थित प्रतिष्ठित व्यवसायी सुरेंद्र गर्ग के प्रतिष्ठान पर फायरिंग की। इस घटना के बाद भाजपा विधायक देवेंद्र चतरभुज अत्री ने बुधवार सुबह घटनास्थल का दौरा कर सख्त लहजे में बदमाशों को चेतावनी दी – “या तो बदमाशी छोड़ दो या हरियाणा छोड़ दो।”

क्या हैं पूरा मामला?

जानकारी के मुताबिक, मंगलवार शाम को सुरेंद्र गर्ग के प्रतिष्ठान पर दो बाइक सवार युवकों ने अचानक गोलियां चला दीं। हालांकि इस हमले में कोई जानमाल की हानि नहीं हुई, लेकिन यह घटना क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर गई। अगले ही दिन, भाजपा विधायक देवेंद्र अत्री स्वयं मौके पर पहुंचे और पीड़ित व्यापारी से मुलाकात कर घटना की जानकारी ली। विधायक पहले राजेंद्र कॉलोनी स्थित सुरेंद्र गर्ग के निवास पर पहुंचे, इसके बाद वे रजबाहा रोड पर स्थित प्रतिष्ठान पर पहुंचे जहाँ पर उन्होंने घटनास्थल का निरीक्षण किया और पुलिस अधिकारियों से भी बात की।

पुलिस को दिए सख्त निर्देश

घटना की गंभीरता को देखते हुए विधायक अत्री ने तुरंत जींद के पुलिस अधीक्षक (एसपी) से फोन पर बातचीत की और अपराधियों को जल्द गिरफ्तार करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मैं 100 प्रतिशत विश्वास दिलाता हूं कि प्रदेश की सरकार व्यापारियों के साथ खड़ी है। अपराधियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। विधायक अत्री ने राज्य के मुख्यमंत्री का संदेश दोहराते हुए कहा कि सीएम नायब सैनी ने पुलिस प्रशासन को स्पष्ट निर्देश दिए हैं – हरियाणा को अपराध मुक्त बनाना है। जो अपराध करेगा, वह बचेगा नहीं। जेल की सलाखें उसका इंतजार कर रही हैं।

Advertisement

उन्होंने आगे कहा कि पिछली सरकारों में भले ही अपराधियों को शह मिलती रही हो, लेकिन अब हालात बदल गए हैं। हरियाणा में अब कानून का राज है और बदमाशों को दो ही रास्ते अपनाने होंगे – या तो अपराध छोड़ दो या फिर प्रदेश छोड़ दो। विधायक की इस सक्रियता और सख्त रुख ने स्थानीय व्यापारियों और आमजन में विश्वास की भावना पैदा की है। स्थानीय व्यापारी संगठनों ने प्रशासन से सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।